एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: थम गया चुनावी शोर, अब 25 नवंबर को 200 में से 199 सीट पर होगी वोटिंग

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है. इन दोनों दलों के दिग्गज ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं और रैलियों का दौर गुरुवार को थम गया. उम्मीदवार अब घर-घर जाकर ही मतदाताओं से अपील करेंगे. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है. कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामों, उसकी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित किया. जहां कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सात महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है, वहीं भाजपा राज्य में अपराध, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही है.

किस पार्टी से किसने संभाली चुनावी बागडोर?

कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया. भाजपा के प्रचार अभियान की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली. उन्होंने बीते कई दिनों में अनेक जगह जनसभाएं कीं. उन्होंने बीकानेर और जयपुर में रोड शो भी किया. इसी तरह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह ने भी कई जनसभाएं कीं.

200 में से 199 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

राज्य में 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है जिसके कारण 199 सीटों पर मतदान होगा. निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को मतदान होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्र और 5,26,90,146 मतदाता हैं. राज्य में 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं.

जानें कैसी हैं तैयारियां और क्या कहते हैं आंकड़े

राजस्थान में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल 10,501 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं. कुल 26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी. जिला स्तरीय ‘कंट्रोल रूम’ से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी. राज्य भर में 65,277 ‘बैलट यूनिट’, 62,372 ‘कंट्रोल यूनिट’ और 67,580 ‘वीवीपैट मशीनें रिजर्व मतदान कार्य में उपयोग लाई जाएंगी. आयोग ने बताया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 6,287 ‘माइक्रो ऑब्जर्वर’ और 6247 ‘सेक्टर’ अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान संपन्न कराएंगे. उनका कहना था कि 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबंधित मतदान केंद्रों पर और 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्रों पर कमान संभालेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. उनके अनुसार कुल 69,114 पुलिस कर्मी, 32,876 राजस्थान होमगार्ड, फोरेस्ट गार्ड और आरएसी जवानों का बल तैनात किया गया है और सीएपीएफ की 700 कंपनिंयां तैनात की गई हैं. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान वाले दिन निगरानी के लिए हर विधानसभा में 3 फ्लाइंग स्क्वॉड, 3 एसएसटी दल तैनात रहेंगे.

Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार ने बांटे रुपये? Video Viral

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget