एक्सप्लोरर

Rajasthan: इन तीन सीटों पर बसपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, यहां हर बार पार्टी क्यों बदल देती है कैंडिडेट? जानिए पूरी सियासी कहानी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के धौलपुर, नगर और नदबई में बसपा की अच्छी पकड़ रही है. मायावती सुप्रीमो ने इन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है.

Bsp Candidate Rajasthan: राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (bsp) ने विधान सभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी. ये वो सीटें हैं जिनमें से दो पर बसपा के सीटिंग विधायक हैं. धौलपुर में भी बसपा मजबूती से चुनाव लड़ती रही है. राजस्थान बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि जल्दी नहीं बल्कि समय से धौलपुर, भरतपुर की नगर और नदबई ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है.

बाबा ने बताया कि नगर और नदबई दोनों सीटों पर बसपा को जीत मिली थी और धौलपुर में हम थोड़ा पीछे रह गए थे. इसलिए इस बार समय रहते घोषित किया है. इन सीटों के बारें में एक बात रोचक है कि यहां हर विधानसभा चुनाव में बसपा नए चेहरे को मौका देती है. इस बार भी वही किया है. 

भरतपुर के नगर पर बदलाव 

भरतपुर नगर सीट से बसपा ने खुर्शीद अहमद को टिकट दे दिया है. इसपर बसपा को वर्ष 2018 में जीत मिली थी. मगर, कुछ दिनों के बाद ही बसपा के विधायक वाजिब अली कांग्रेस में शामिल हो. वाजिब अली का इस बार टिकट बसपा ने काट दिया है. इस सीट पर वर्ष 2013 में बसपा के सुदेश कुमार को 18,716 (12.77) वोट मिले थे. बसपा चौथे नंबर थी. वही वर्ष 2008 में बसपा तीसरे नम्बर पर थी. बसपा के बालगोविंद को 17,972 (16.09) मत मिले थे. इस सीट पर बसपा का मजबूत होल्ड है. यहाँ पर कुल 2,22,649 वोटर्स हैं. जिनमें 1,18,809 पुरुष और 1,03,840 महिला हैं. 

नदबई विधान सभा सीट 

नदबई विधानसभा सीट पर बसपा का मजबूत होल्ड है. पिछले चुनाव में इस सीट बसपा को जीत मिली थी. इस सीट पर कुल वोटर्स 2,60,492 हैं. जिसमें 1,39,167 पुरुष और 1,21,325 महिला वोटर्स हैं. वर्ष 2018 के चुनाव में इस सीट पर बसपा के जोगिंदर सिंह अवाना को 5 हजार से अधिक मतों से जीत मिली.

इस सीट पर बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. वही वर्ष 2013 में बसपा के घनश्याम बाबा को 46,434 ( 29.79) मिले थे. बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 2008  में बसपा को दूसरा स्थान मिला था. बसपा के यशवंत सिंह रामू को 39,315 (30.33) मत मिले थे. बसपा दूसरे स्थान पर रही है. इस सीट पर भी बसपा का होल्ड रहा है. इस बार नदबई  से खेमकरण तौली को प्रत्याशी दिया है. 

धौलपुर विधान सभा सीट 

धौलपुर विधान सभा सीट पर कुल मतदाता 2,01,590 हैं. जिनमें से 1,06,789 पुरूष और 94,801 महिला वोटर्स हैं. इस सीट पर पिछली बार बसपा तीसरे नंबर रही है. बसपा के किशन चंद शर्मा को कुल 21253 (14.45) प्रतिशत मत मिले थे.

बीजेपी की शोभारानी कुशवाहा को जीत मिली थी. जिन्हे राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था. कांग्रेस यहां पर दूसरे स्थान पर थी. वर्ष 2013 के चुनाव में बसपा के टिकट पर इस सीट से बीएल कुशवाहा ने चुनाव जीता था. कांग्रेस दूसरे नंबर थी. वर्ष 2008 में इस सीट पर बसपा के बाबू सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 25,822 (26.59) मत मिले थे. उस चुनाव में बहुत कम मतों से बसपा की हार हुई थी. मसलन, बसपा इस सीट पर हमेशा लड़ाई में बनी हुई है. धौलपुर शहर  से रितेश शर्मा को टिकट दिया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कुलदीप जघीना हत्याकांड में एसआईटी ने 11 पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानी, निलंबित किए गए

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget