एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी के बागी नेता गिरधारी तिवारी ने नामांकन लिया वापस, किया ये चौंकाने वाला दावा

Rajasthan Election 2023 Nomination: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन था. इस दौरान आखिरी दिन कांग्रेस-बीजेपी के कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (9 नवंबर) को आखरी दिन था. विधानसभा चुनाव के लिए कई लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें वो लोग भी शामिल थे, जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे. 

भरतपुर जिले की भरतपुर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी से बगावत कर गिरधारी तिवारी ने 6 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया था. गुरुवार (9 नवंबर) को गिरधारी तिवारी ने अपना नामांकन वापस ले लिया. गिरधारी तिवारी की बगावत के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन गिरधारी तिवारी ने बीजेपी नेताओं से मिलने से मना कर दिया था. 

'प्रदेश को बीजेपी की जरुरत'
नाम वापसी पर गिरधारी तिवारी ने बताया कि ''केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का ये आदेश था कि आप पार्टी के खिलाफ कोई ऐसा कदम नहीं उठाएं, जिससे ऐसी चीजों को बढ़ावा मिले जो राष्ट्र विरोधी हों.'' उन्होंने कहा, ''प्रदेश को बीजेपी की जरुरत है. 5 साल से प्रदेश में कांग्रेस की जन विरोधी सरकार काबिज है. राजस्थान में लूट का खेल हुआ है. दलितों, महिलाओं, किसानों पर अत्याचार हुए हैं. कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे किए."

कांग्रेस पर गिरधारी तिवारी ने लगाए ये आरोप
गिरधारी तिवारी ने कहा, ''राजस्थान में इस दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, भरतपुर में कई मर्डर हुए. तीन दलालों ने भरतपुर को लूटा. रीट में चीट का खेल हुआ. कब्रिस्तान जमीन में घोटाला हुआ. नगर निगम में फर्जी पट्टे बनाये गए.'' उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''सीएफसीसीडी के लिए 2 सौ करोड़ का लोन लिया गया. नगर निगम और यूआईटी को दिवालिया बना दिया. इन सभी चीजों से मुक्ति के लिए बीजेपी की जरूरत है.'' नामांकन वापसी को लेकर गिरधारी तिवारी ने कहा, ''बीजेपी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आपको मान सम्मान मिलता रहेगा. जिसके बाद मैंने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है.

गिरधारी तिवारी ने लगाया था धोखा देने का आरोप 
गौरतलब है कि भरतपुर विधानसभा सीट पर गिरधारी तिवारी ने टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरे थे. उनके द्वारा विगत दिनों सर्व समाज की बैठक कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था. इस दौरान गिरधारी तिवारी ने आरोप लगाया था कि ''मेरे साथ भारतीय जनता पार्टी ने धोखा किया है. मुझे टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आखिरी समय में टिकट मुझे न देकर विजय बंसल को दिया. जिसके बाद सर्व समाज ने निर्णय लिया है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए, इसलिए मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगा. वहीं नामांकन वापस लेने आखरी दिन गिरधारी तिवारी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के लिए राहत! सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से बागी नेता ने वापस लिया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget