एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के लिए राहत! सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से बागी नेता ने वापस लिया नामांकन

Rajasthan Elections 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुल कितने उम्मीदवार मैदान में हैं इसकी तस्वीर साफ हो गई है क्योंकि गुरुवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है.

Rajasthan Elections: राजस्थान (Rajasthan) में गुरुवार को कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन (Nomination) वापस लिया. दरअसल, आज (9 नवंबर) नामांकन वापसी का आखिरी दिन था. नामांकन वापस लेने वालों में अधिकांश बागी नेता थे जिन्होंने अपनी-अपनी पार्टी से नाराजगी के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था. हालांकि ऐसा लग रहा है कि पार्टी अपने नाराज नेताओं को मनाने में कामयाब रही है. ऐसे ही एक नेता हैं कांग्रेस के मोहसिन रशीद (Mohsin Rashid) जिन्होंने नाम वापस ले लिया है.

मोहसिन रशीद के नाम वापस लेने का फैसला सचिन पायलट (Sachin Pilot) के लिए राहत लेकर आया है क्योंकि रशीद ने टोंक से नामांकन दाखिल किया था. रशीद ने अब सचिन पायलट का समर्थन करने का फैसला किया है. रशीद के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी नाम वापसी कर ली है. इनमें पिपल्दा से कांग्रेस की बागी सरोज मीणा, सूरसागर से रामेश्वर दाधीच, अमजेर दक्षिण से हेमंत भाटी का नाम भी शामिल हैं.

अशोक गहलोत के करीबी ने भी वापस लिया नाम
मसूदा से ब्रह्मादेव कुमावत, फदोलदी से कुंभ सिंह, सूरतगढ़ से बलराम वर्मा ने वापस नाम वापस ले लिया. वह पार्टी के प्रत्याशी डूंगरराम गेदर को समर्थन दे रहे हैं. हवामहल से गिरीश पारीक और पिलानी से अनुराग जोया ने भी नामांकन वापस ले लिया है. उधर, हेमंत भाटी सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं. जबकि रामेश्वर दाधीच सीएम अशोक गहलोत के खास हैं. रामेश्वर दाधीच ने पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय लड़ने का फैसला किया था. उन्होंने यह आरोप लगाया था कि मेरा टिकट काटकर एक बच्चे को उम्मीदवार बनाया गया है. 

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. नामांकन पत्रों के स्क्रूटनी की तारीख 7 नवंबर को थी जिस अवधि के अंदर निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच की और कई नामांकन पत्र खारिज भी किए गए हैं. राजस्थान में विधानसभा में फिलहाल 107 सीटें कांग्रेस के पास हैं जबकि बीजेपी के 70 विधायक हैं. इन सभी सीटों पर 25 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Election 2023: भवानी सिंह राजावत को बीजेपी मनाने में रही नाकाम, लाडपुरा सीट में कांग्रेस में भी विरोध के सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget