एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां, जीतने के लिए बनाया ये खास प्लान

Rajasthan Elections 2023: आम आदमी पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि बूथ और ग्राम पंचायत स्तर की कमेटियों के लिए ट्रेनिंग अभियान शुरू किया जाएगा.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने वोटर्स से मिलने का नया प्लान बनाया है. आप अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि पार्टी लोगों के दरवाजे-दरवाजे तक जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन विस्तार की अगली कड़ी में ग्राम पंचायत और बूथ स्तर की कमेटियों के गठन का काम भी शुरू कर दिया गया है.

दरअसल, पार्टी का विलेज लेवल कमेटियों के लिए संभाग स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम चल रहा है. इसके लिए प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष, जोनल प्रभारी के साथ संभागों में जाकर जिला पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. अध्यक्ष का कहना है कि अब हम संगठन विस्तार की अगली कड़ी में बूथ लेवल की कमेटियों का गठन करने जा रहे हैं. इसके लिए संभाग प्रभारियों के साथ जिला पदाधिकारियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू कर दिया गया है. 

कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश 
पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को धार देने में जुटी हुई है. उनमें जोश भरा जा रहा है. ट्रेनिंग के बाद पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कमेटियों का गठन करेंगे. इसी के तहत अजमेर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों को दिल्ली के विधायक और राजस्थान के सह-प्रभारी मुकेश अहलावत ने ग्राम समिति, वार्ड समिति के निर्माण से संबधित विषय पर ट्रेनिंग दी है. 

वहीं भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों को प्रभारी नरेंद्रपाल सावन ने ट्रेनिंग दी. जयपुर प्रभारी नरेश यादव ने जयपुर में ट्रेनिंग सेशन किया. इसके साथ ही जोधपुर संभाग प्रभारी हेमंत खावा ने जोधपुर के प्राधिकारियों को प्रशिक्षण दिया, उदयपुर संभाग प्रभारी चैतर वासवा ने उदयपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जबकि कोटा संभाग प्रभारी शिव चरण गोयल कोटा में और बीकानेर प्रभारी अमन दीप सिंह गोल्डी 28 जून को चुरू में पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे.

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना 
बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नवीन पालीवाल ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने बारी-बारी से सरकार बनाकर प्रदेश को लूटा और अब उसी पैसे से ये चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे. इसलिए मजबूत इरादों से भरे हुए कार्यकर्ताओं का संगठन जरूरी है. इसलिए आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा दिल्ली और पंजाब में कराए जा रहे विकास कार्यों की दम पर जनता के बीच जाएगी और उनके वोट मांगेगी. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, यहीं से तय होगा कौन होगा In कौन होगा Out!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget