एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा गुट के नेता देवी सिंह भाटी की BJP में 'घर वापसी', 4 साल बाद फिर से थामा दामन

Rajasthan Elections 2023: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर से उम्मीदवार बनाए जाने से नाखुश होकर भाटी ने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने मेघवाल के खिलाफ खुलेआम प्रचार किया था.

Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की जयपुर में पार्टी की बैठक के एक दिन बाद गुरुवार को वसुंधरा राजे गुट के नेता देवी सिंह भाटी पार्टी में लौट आए. भाटी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रभारी अरुण सिंह की मौजूदगी में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए.

'गिले शिकवे हुए दूर'
उन्होंने कहा, "मैं चार साल बाद बीजेपी में लौटा हूं. पार्टी ने मुझे गले लगा लिया है. कुछ परिस्थितियों के कारण मैं किसी समय अलग हो गया था. मेरी वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा हुई. जो भी गिले-शिकवे थे वे दूर हो गए हैं. मैंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी बात की है. हम दोनों संतुष्ट हैं. हम मिलकर 2023 में बीजेपी सरकार बनाएंगे.'' 

'लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी पार्टी'
2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर से उम्मीदवार बनाए जाने से नाखुश होकर भाटी ने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ खुलेआम प्रचार किया था. इस बीच पिछले कई महीनों से उनकी पार्टी में वापसी की चर्चा चल रही थी और गुरुवार को उनकी वापसी हो गई.

1980 में लड़ा पहला चुनाव
भाटी 1980 में कोलायत विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे. तब से लेकर 2008 तक वह लगातार इसी सीट से विधायक चुने गए. 2013 में वह चुनाव हार गए. 2018 में बीजेपी ने उनकी बहू पूनम कंवर को टिकट दिया था, लेकिन वह भी कांग्रेस उम्मीदवार भंवर सिंह भाटी से चुनाव हार गईं.

राजे के करीबियों में होती है गिनती
बता दें कि देवी सिंह भाटी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के खास नेताओं में होती है. वहीं चुनाव से पहले उनकी इस घर वापसी को बीजेपी खासतौर पर राजे गुट के लिए मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election: राजस्थान में भी केंद्रीय मंत्रियों के चुनाव लड़ने की चर्चा, गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'मेरे बारे में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget