एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'देश के लिए सबसे जरूरी काम जाति आधारित गणना', राहुल गांधी ने किया PM मोदी पर वार

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बूंदी और दौसा में चुनावी जनसभाएं की. इस दौरान उन्होंने जाति आधारित गणना को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (19 नवंबर) को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर उद्योगपति गौतम अडाणी के लिए काम करने का आरोप लगाया. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘भारत माता की जय’ के बजाय ‘अडाणी जी की जय’ बोलनी चाहिए. उन्होंने जाति आधारित गणना को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए प्रधानमंत्री मोदी जाति आधारित गणना नहीं करा सकते और यह काम कांग्रेस ही करा सकती है. गांधी ने कहा, ‘‘इस देश के लिए सबसे जरूरी काम जाति आधारित गणना है. जिस दिन जाति आधारित गणना हो जाएगी, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.’’ कांग्रेस नेता ने रविवार को राजस्थान के बूंदी और दौसा में चुनावी जनसभाएं की और सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी राज्य की सत्ता में आई तो वह कांग्रेस की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी.

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. राहुल गांधी ने बूंदी में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उन्हें ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए. काम तो उनका करते हैं.’’ जाति आधारित गणना को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिल्कुल स्पष्ट बात है कि प्रधानमंत्री मोदी जाति आधारित गणना नहीं करा सकते चाहे कुछ भी हो जाए क्योंकि मोदी तो अडाणी के लिए काम करते हैं. जाति आधारित गणना कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है.’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अडाणी समूह पर बीजेपी सरकार से फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है और अमेरिकी शोध समूह ‘हिंडनबर्ग’ की तरफ से लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग कर रही है. वहीं अडाणी के नेतृत्व वाले कारोबारी समूह ने अपनी ओर से किसी भी गलत काम से इनकार किया है. गांधी ने कहा कि मोदी 90 आईएएस अधिकारियों के साथ देश चला रहे हैं लेकिन उनमें ओबीसी का प्रतिनिधित्व सिर्फ तीन है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन जाति आधारित गणना हो गई और इस देश के पिछड़ों को यह बात समझ आ गई कि हम 50 प्रतिशत हैं और हमें पांच प्रतिशत की भागीदारी मिल रही है, उस दिन यह देश बदल जायेगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

राहुल गांधी ने साथ ही कहा कि जिस दिन आदिवासियों और दलितों को भी यह बात समझ में आ गई कि हमारी आबादी क्रमशः 12 और 15 प्रतिशत है, लेकिन हमारी भागीदारी एक और तीन व्यक्ति तक ही सीमित है उस दिन से देश में परिवर्तन दिखने लगेगा. गांधी ने आरोप लगाया कि आज दो हिंदुस्तान बन गए हैं, जिसमें एक तो अरबपतियों का हिंदुस्तान जहां 14 लाख करोड़ रुपए माफ हो गए और वहीं दूसरा जहां बीजेपी शासित किसी भी राज्य में किसान कर्ज माफ करने की बात करते हैं तो उन्हें लाठी खानी पड़ती है.

वहीं दौसा में जनसभा में भी गांधी ने यही मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी यह पता नहीं लगाना चाहते कि इस देश में पिछड़ों की संख्या कितनी है. मैंने संसद में जाति आधारित गणना का सवाल उठाया कि हम सचमुच में ‘भारत माता की जय’ करना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले पता लगाना पड़ेगा कि इस देश में किसकी कितनी आबादी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उस दिन के बाद से नरेन्द्र मोदी ने भाषण बदल दिया. पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने हर भाषण में कहते थे कि मैं ओबीसी हूं, लेकिन उसके बाद वह कहते हैं कि हिंदुस्तान में कोई जात नहीं है, सिर्फ गरीब हैं.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘‘नरेन्द्र मोदी की नीति में एक रुपया पिछड़ों को नहीं जाता. एक रुपया दलितों को नहीं जाता, एक रुपया आदिवासियों को नहीं जाता. हमारी नीति चाहे मनरेगा, चाहे किसान कर्ज माफी हो और चाहे भोजन का अधिकार हो. हमारा कम से कम 50 प्रतिशत पैसा अति पिछड़ा वर्ग (OBC) को जाता है.’’

कांग्रेस ने दी सात गरांटी-राहुल गांधी 

राजस्थान सरकार की सात गारंटियों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आपको सात गारंटी दी है. हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते." गांधी ने अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने राज्य में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले हैं ताकि गरीबों, किसानों, मजदूरों के बच्चे उनमें पढ़ें. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिले. उन्होंने कहा, ‘‘आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछें कि उनके बेटे ने किस माध्यम से पढ़ाई की है.’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेता ने एक आदिवासी पर पेशाब किया जो बीजेपी के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है.

धौलपुर की बाड़ी सीट से मौजूदा कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा के प्रकरण का जिक्र करते उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने एक दलित को पीटने वाले राजस्थान के अपने इस विधायक को चुनाव में टिकट नहीं दिया लेकिन बीजेपी ने उन्हें तुरंत अपनी पार्टी में लेकर टिकट दिया, जो बीजेपी की सोच को दिखाता है. कांग्रेस नेता ने लोगों से पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सरकार आई तो वह उन्हें मिल रहे मौजूदा सारे लाभ छीन लेगी. उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की सरकार बनाइए. अरबपतियों की सरकार मत बनाइए. मैं आपको गारंटी दे रहा हूं जाति आधारित गणना जिससे पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को भागीदारी मिलेगी. राजस्थान में सरकार आते ही पहला काम यह शुरू होगा.’’ गांधी ने कहा, ‘‘जैसे ही केंद्र में हमारी सरकार आएगी, उस दिन मैं आपको गारंटी देकर कह रहा हूं जाति आधारित गणना उस दिन शुरू हो जाएगी. आपको पता लग जायेगा कि आपकी कितनी आबादी है और आपका हक कितना बनता है.’’

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget