एक्सप्लोरर

राजस्थान: परिवारवाद और आम कार्यकर्ता की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, BJP सभी जातिगत मजबूत चेहरे पर डटी

Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति बदली है. सांसद अब अपने परिवार के सदस्यों को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहते. वहीं, BJP जातिगत समीकरण पर ध्यान दे रही है.

Rajasthan Assembly Bypolls 2024: राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए यहां पर तैयारी तेज हो गई. हरियाणा में आये चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने यहां पर अपनी रणनीति बदलने पर काम शुरू कर दिया है. जहां, पहले कई सीटों पर सांसदों के परिवार को टिकट देने की तैयारी चल रही थी अब आम कार्यकर्ता पर सर्च शुरू हो गई है. 

इतना ही नहीं कांग्रेस के तीन सांसद इस उपचुनाव में अपने परिजनों को मैदान में नहीं उतारना चाह रहे हैं. उन्हें डर है कि इससे आलाकमान नाराज हो सकता है. इसलिए अब अपने परिवार के लिए किसी की पैरवी नहीं हो रही है. वहीं, भाजपा जातिगत समीकरण को साधने के लिए मजबूत जातिगत चेहरे को मैदान में उतारना चाह रही है. जिसपर मंथन और चिंतन जारी है.

इन सीटों पर बदला कांग्रेस का प्लान
कांग्रेस सूत्रों की माने तो दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं में कांग्रेस के सांसद अब अपने परिवार के लोगों को मैदान में न उतारने के इच्छुक हैं. कुछ दिन तक ये सभी अपने परिजनों को चुनाव लड़ाने की दावेदारी कर रहे थे. अब हरियाणा में आये चुनाव परिणाम के बाद से यहां पर टिकट वितरण में बड़ा ध्यान दिया जाएगा. 

हर सीट पर आलाकमान की नजर है, इसलिए जो जीतने की स्थिति में रहेगा उसी पर दांव लगाया जा सकता है. लेकिन सूत्रों के कहना है कि अब यहां के सांसद खुद परिवार के पक्ष में नहीं है. उनकी भी यही रणनीति है कि यह चुनाव किसी कार्यकर्ता को लड़ाया जाय. जब विधानसभा के चुनाव होंगे तब ये अपने परिवार और करीबी की पैरवी करेंगे.

बीजेपी अपने पुराने पैटर्न पर
राजस्थान में होने वाले उपचुनाव में भाजपा अपने पुराने पैटर्न पर है. भाजपा जातिगत आधार पर मजबूत लोगों को ही टिकट देने की तैयारी में है. पार्टी सिर्फ सलूंबर सीट को छोड़कर सभी पर इसी रणनीति को लेकर आगे बढ़ रही है. बीजेपी ज्यादातर पुराने चेहरे को लेकर मेहनत कर रही है, लेकिन उसमें भी जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, शहर में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget