एक्सप्लोरर

'ईमानदारी का चोला पहनकर...', मंत्री मदन दिलावर का पूर्व CM अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप

Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जोधपुर के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Madan Dilawar on Ashol Gehlot: राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार (14 जुलाई) को जोधपुर दौरे पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट में हुई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए रोडमैप पर चर्चा की.

जोधपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. 

'पूर्व सीएम दुनिया के सबसे बड़े झूठे'
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री विधायक अशोक गहलोत अपने ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. वह कहते थे कि हम किसी का भी फोन रिकॉर्ड नहीं करवाते हैं. उन्होंने कहा कि अब उनके ही ओएसडी लोकेश शर्मा ने ऑडियो जारी किया है, जिसमें कॉल रिकॉर्डिंग के पूरे सबूत हैं.

मदन दिलावर ने दावा किया कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने साथी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और अन्य विधायकों के खिलाफ साजिश के तौर पर किया था. उन्होंने कहा कि इसका खुलासा हो गया है.

मदन दिलावर ने लगाए गंभीर
वर्तमान में सरदारपुरा विधानसभा सीट से विधायक अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "जिस व्यक्ति ने अपने मित्र और भाई के खिलाफ साजिश की, उसने क्या कुछ नहीं किया होगा." 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाते हुए कहा, "वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए, भ्रष्टाचार जरुर किया होगा." उन्होंने कहा, "पूर्व सीएम ने झूठ बोलने में किया होगा या अपने ही लोगों को हरासमेंट करने में किया होगा.

ओएसडी के खुलासे से डरे पूर्व सीएम
मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "मुझे तो लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के कई नेताओं के कॉल रिकॉर्ड किए होंगे, लेकिन तत्कालीन विपक्ष के नेताओं में कुछ मिला नहीं." उन्होंने कहा, "जिसकी वजह से पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बोलती बंद है."  

'ईमानदारी का चोला पहन किया होगा भ्रष्टाचार'
पूर्व सीएम को घेरते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "पूर्व सीएम सत्ता पक्ष से इतना डरे हुए हैं कि विधानसभा में भी नहीं आते हैं." उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यह आदमी कितना बड़ा झूठा है. खुद ही अपने लोगों की जासूसी और कॉल रिकॉर्डिंग करवाता है."

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी का चोला पहनकर क्या कुछ नहीं किया होगा. उन्होंने भ्रष्टाचार भी किया होगा. 

ये भी पढ़ें: Deeg Accident: गोवर्धन परिक्रमा के लिए जाते समय भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, 3 घायल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget