एक्सप्लोरर

Budget Session: आज से शुरू हो रहा Rajasthan Assembly का बजट सत्र, सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष

Budget Session of Rajasthan: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है, जिसमें रीट पेपर लीक व अन्य कई मुद्दों पर बीजेपी, राजस्थान सरकार को घेरने वाली है.

Rajasthan Assembly Budget Session: आज से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के हंगामेदार रहने की संभावना है. दरअसल मुख्य विपक्षी दल भाजपा किसानों, युवाओं और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की योजना बना रही है. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, राज्य की 15वीं विधानसभा का सातवां सत्र आज दोपहर 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा.

रीट को लेकर घिर रही है राजस्थान सरकार

उल्लेखनीय है कि विधानसभा का यह सत्र ऐसे समय शुरू हो रहा है जब राज्य की कांग्रेस सरकार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (रीट) के पेपर लीक प्रकरण को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बजट सत्र से ठीक पहले सोमवार को ‘रीट लेवल-2’ परीक्षा रद्द कर युवाओं को राहत दी. हालांकि भाजपा मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अड़ी है. इसके अलावा भाजपा किसानों की कर्ज माफी व कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरने की योजना बना रही है.

Rajasthan Job Alert: जयपुर के विद्युत विभाग ने Technical Helper के 1500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन 

बीजेपी ने बजट सत्र से पहले बनाई रणनीति

बजट सत्र में तैयारियों को लेकर भाजपा के विधायक दल की बैठक मंगलवार को विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य विधायक शामिल हुए. पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों व पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई. कटारिया ने कहा कि इस बार का सत्र पहले की तुलना में हंगामेदार रहेगा क्योंकि सरकार राज्य में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं को रोकने तथा संविदा कर्मचारियों के मुद्दों का हल करने में विफल रही है. बैठक में यह भी तय किया गया कि विधायक प्रतिदिन बैठक करेंगे और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर फैसला करेंगे.

वहीं, बजट सत्र से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर यहां एक होटल में हुआ. इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने विधायकों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दो दिन का संवाद अच्छा रहा, बहुत अच्छे ढंग से बातें हुई हैं, सबने खुलकर अपनी-अपनी बात कही है और मैं समझता हूं कि ऐसे चिंतन शिविर होते रहने चाहिए.

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सभी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget