एक्सप्लोरर

जयपुर में AI ड्रोन से बारिश कराए जाने की कोशिश फेल, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताई वजह

Rajasthan News: जयपुर में कृत्रिम बारिश प्रोजेक्ट फेल होने पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंजूरी न मिलने और भीड़ को कारण बताया. उन्होंने छात्र संघ चुनाव व पुलिस कार्रवाई पर भी राय रखी.

राजस्थान के जयपुर में एआई तकनीक से ड्रोन कैमरे के जरिए कृत्रिम बारिश कराए जाने की कोशिश नाकाम होने पर, राजस्थान के कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान सामने आया है.

उनके मुताबिक, कृत्रिम बारिश का प्रोजेक्ट सिविल एवियेशन डिपार्टमेंट से मंजूरी के बिना ही शुरू किया गया था. सिविल एवियेशन डिपार्टमेंट से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से ही, पहले दिन बेहद कम ऊंचाई का ड्रोन उड़ाया गया था.

बिना मंजूरी के कृत्रिम बारिश आयोजन पर सवाल उठे

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के मुताबिक, सिविल एवियेशन डिपार्टमेंट से 3 से 4 किलोमीटर ऊंचाई तक ड्रोन उड़ाने की परमिशन मांगी गई है. बादलों से ऊपर की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ने पर भी कृत्रिम बारिश कराई जा सकेगी. उन्होंने कहा कि वह खुद सिविल एवियेशन डिपार्टमेंट में पैरवी करेंगे. कोशिश करेंगे कि 15 दिन के अंदर परमिशन मिल जाए. 

हालांकि, उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि अगर ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाने की मंजूरी नहीं थी, तो इतना प्रोपेगेंडा क्यों किया गया था. क्यों यह दावा किया गया था कि 12 अगस्त को कृत्रिम बारिश कराई जाएगी? हजारों की भीड़ क्यों जुटाई गई थी?

किरोड़ी लाल मीणा ने ड्रोन विफलता का कारण बताया

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने यह भी दावा किया कि मंगलवार को छोटा ड्रोन भी इसलिए उड़ान नहीं भर सका, क्योंकि मौके पर भीड़ ज्यादा इकट्ठी हो गई थी. भारी भीड़ की वजह से नेटवर्क और सिग्नल में समस्या आ रही थी.

वह यह बता सकने में भी नाकाम रहे कि अगर लोगों की भीड़ ज्यादा इकट्ठी होने से ड्रोन उड़ान नहीं भर सका, तो इतनी भीड़ क्यों इकट्ठा की गई थी. उन्होंने जयपुर के कृषि भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह बातें रखीं.

छात्र संघ चुनाव और लाठीचार्ज पर मंत्री का बयान

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के सरकार के फैसले पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस बारे में सीएम भजनलाल शर्मा ही कोई जवाब दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने छात्रों पर लाठियां चलाए जाने को गलत बताया. उनका कहना था कि कई बार कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा होने पर ही पुलिस एक्शन लेती है.

छात्र संघ चुनाव को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत से सवाल उठाए जाने पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत के राज में ही छात्र संघ चुनाव पर रोक लगी थी. आज वह पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सीएम रहते हुए उन्होंने खुद मेरे ऊपर लाठियां चलवाई थीं. उस समय उन्हें कोई हमदर्दी क्यों नहीं हुई थी? उस वक्त उन्होंने पुलिस एक्शन पर सवाल क्यों नहीं उठाए थे?

कार्रवाई का पूरा ब्यौरा किया पेश

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आज जयपुर के कृषि भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कृषि विभाग से किए जा रहे नए प्रयोगों पर अपनी बात रखी और अपने मंत्रालय में गलत करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा पेश किया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget