एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के अस्पतालों में 40 तरह की मुफ्त जांच सुविधा पर ब्रेक, सेंटर्स पर लटका ताला

40 तरह की गंभीर बीमारी की जांच सुविधा देने के लिए पीपीपी मोड पर एक प्राइवेट सेंटर को टेंडर दिया गया था. टेंडर की अवधि 31 अगस्त 2022 को समाप्त हो गई. अब जांच केंद्रों पर ताला लटक गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली 40 तरह की महत्वपूर्ण जांच सुविधा पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है. राज्य सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को 40 तरह की गंभीर बीमारी की जांच सुविधा देने के लिए पीपीपी मोड पर एक प्राइवेट सेंटर को टेंडर दिया गया था. टेंडर की अवधि 31 अगस्त 2022 को समाप्त हो गई. अवधि समाप्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों में एक सितंबर से कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से खुले जांच केंद्रों पर ताला लटक गया है.

सरकार ने जिस नई कंपनी को जांच करने का जिम्मा दिया है वह भी टेंडर राशि को लेकर कोर्ट में चली गई है. इसी कारण 4 दिन से मरीज निजी लैब पर महंगा शुल्क देकर जांच कराने को मजबूर हैं. मरीजों के लिए बेहद जरूरी थायराइड, कैंसर, किडनी, शुगर, आयरन, कल्चर, खून की कमी आदि की जांच के लिए न ता सरकार ने और न ही स्थानीय स्तर पर कोई फैसला हो पाया है. जबकि मरीजों के लिए जरूरी इन विशिष्ट जांचों को ओपीडी और आईपीडी में डॉक्टर लगातार लिख रहे हैं और वे अस्पताल में चक्कर लगाकर निजी लैबों पर पहुंच रहे हैं. वैसे सभी जिला अस्पताल में क्रिटिकल को छोड़ अन्य जांच मुफ्त की जा रही है. 

Bundi News: रामगढ़ बाघ अभ्यारण में खनन समेत कई गतिविधियों पर लगी रोक, चंबल नदी का कुछ हिस्सा भी रिजर्व घोषित

40 तरह की जांच पर लगा ब्रेक

पीपीपी मोड पर जांच करने वाला सेंटर बंद होने के बाद थायरॉइड, कैंसर, विटामिट-बी 1, एफटी 3, एफटी 4, पीएसए फ्री, पीएसए टोओल, टॉर्च प्रोफाइल, इंसूलीन, सीआरपी कॉन्टीटेटीव, आइरन आदि एमूनेसे की 26 जांचें और हेमेटॉलॉजी की बोनमैरो, डब्ल्यू बीसी साइयटो कैमिस्ट्री, थैलेसिमिया एचपीएलसी व हिस्टॉपैथोलॉजी की बायोप्सी, आईएचसी, माइक्रोबायलॉजी की यूरियन सी एण्ड एस, सीएसएफ कल्चर, सेरेलॉजी की एएनए, क्लिीनिकल पैथेलॉजी की माइक्रो एल्बूमिनूरिया और सायटोलॉजी के तहत की जाने वाली जांच समेत 40 तरह की महंगी और क्रिटिकल जांचें बंद हो गई है. पीएमओ राकेश तनेजा ने बताया कि सरकार की ओर से 40 तरह की गंभीर जांचों के लिए टेंडर कराया हुआ था, लेकिन टेंडर समाप्त हो गई और नया टेंडर करा लिया गया है. क्रिटिकल को छोड़ अन्य सभी जांचें हो रही हैं. इस मामले में राज्य सरकार के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही फिर से मरीजों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.  

Teja Dashmi 2022: राजस्थान के इस गांव में निकाली जाती है सांप की सवारी, हाथ में लेकर लोग करते हैं दर्शन

राशि विवाद का मामला पहुंचा कोर्ट

पीपीपी मोड पर जैसे ही एक कंपनी का टेंडर खत्म हुआ तो दूसरी कंपनी को कार्य करना था, लेकिन पूरा मामला कोर्ट में पहुंच गया. वैसे सरकार ने नया टेंडर भी करा लिया है, लेकिन नई संस्था टेंडर शर्तो के तहत सिक्यूरिटी राशि करीब 11 करोड़ रुपए जमा कराने में आनाकानी कर रही है. संस्था सिक्यूरिटी राशि कम करने को लेकर कोर्ट में चली गई. अब सरकार और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्या यह हो गई है कि पुरानी फर्म की कार्य अवधि पूर्व में 2-3 बार बढ़ चुकी है. नियमानुसार टेंडर समाप्त हो जाने से अब उसकी कार्य अवधि नहीं बढ़ाई जा सकती है. वहीं, नई फर्म टेंडर शर्तो के मुताबिक सिक्यूरिटी राशि जमा नहीं करा रही है तो वह भी काम शुरू नहीं कर रही है. इससे अब न्यायालय के आदेशों का इंतजार करना ही पड़ेगा. न्यायालय के इस संबंध में आदेश नहीं मिलने तक मरीजों को मुफ्त सुविधा के लिए इंतजार करना ही पड़ेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget