एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने शुरू किया मिशन बुनियाद, 20 लाख छात्रों को मिलेगी हाई क्वालिटी वाली डिजिटल शिक्षा

Rajasthan News: मिशन बुनियाद डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाना, जेंडर गैप कम करना, ड्राप आउट रेट कम करना है.

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री( Education minister) डॉ. बी.डी. कल्ला ने शिक्षा परिसर में प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए मिशन 'बुनियाद'(Mission Buniyaad) का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद डिजिटल लर्निंग (Digital Learning) का एक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यार्थी के समझने की क्षमता के आधार पर उसे व्यक्तिगत पढ़ने की सामग्री, सॉफ्टवेयर द्वारा प्रदान की जाती है.

इससे बच्चे अपना  मूल्यांकन खुद कर सकते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाना, जेंडर गैप कम करना, ड्राप आउट रेट कम करना है. अब इसके माध्यम से राज्य के लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान भी मौजूद रहीं.

भारत का सबसे बड़ा पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग प्रोग्राम 

मिशन बुनियाद को राजस्थान सरकार द्वारा चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF), कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन (पिरामल फाउंडेशन), जी.डी.आई. पार्टनर्स तथा कोंन्वेजीनियस के सहयोग से शुरू किया गया है.  कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन के मुताबिक, यह प्रोग्राम भारत का सबसे बड़ा पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग (पीएएल) प्रोग्राम है. यह कार्यक्रम दिसंबर 2020 में 6 जिलों उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, धौलपुर और करौली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था. इन जिलों से कक्षा 8 से 12 तक के 24,360 विद्यार्थी प्रोजेक्ट में शामिल हुए और उनके सीखने की क्षमता में औसतन 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कार्यक्रम में मौजूद पीरामल फाउंडेशन के संस्थापक मोनल जयराम को सुझाव दिया कि वे कुशल विषय विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल कर बच्चों की लर्निंग के लिए बेहतर प्रोग्राम डिजाईन करें. इसके साथ ही मिशन बुनियाद के पायलट प्रोजेक्ट से सीखने वाली धौलपुर जिले की बालिकाओं अंकिता व नीलम, सिरोही जिले की जीनल व सानिया से बातचीत कर उनके सीखने के अनुभव को जाना.

कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के अधिकारियों से फीडबैक लिया

शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के अधिकारियों से फीडबैक लिया. इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल, राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहनलाल यादव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक मुरारीलाल शर्मा शामिल थें. इसके साथ ही पीरामल फाउंडेशन से मोनल जयराम, घनश्याम सोनी, मार्कंडेय दधीच, रवि. सीआईएफएफ इंडिया के मिश्रा, अंकुर बंसल, शशांक पांडे, अनिंदय गुप्ता और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ेंः

Rajasthan News: राजस्थान के बारां में प्रसिद्ध है डोल यात्रा मेला, जानें क्या है इतिहास

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस ही नहीं बीजेपी में भी गुटबाजी तेज, बैठक में वसुंधरा राजे को निमंत्रण नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget