एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत सरकार के तीन बड़े फैसले, यातायात के लिए 500 नए पदों पर भर्ती से लेकर किए ये एलान

Rajasthan: गहलोत सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर जिले में एक नया संस्कृत विद्यालय खोलेगी. विभिन्न जिलों के 18 संस्कृत विद्यालयों को प्रमोट किया जाएगा.

Rajasthan News: चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. सरकार ने बजट में जिन बातों की घोषणा की थी अब उनपर काम कर रही हैं. प्रदेश में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज सरकार ने 500 नए पदों को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ते वाहनों के दबाव से सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 500 नए पदों के सृजन को हरी झंडी दिखा दी है.

बजट में किया था एलान
गहलोत सरकार के इस फैसले के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि यातायात पुलिस बल सृदृढ़ होगा. गहलोत की स्वीकृति से उप निरीक्षक के 20 पद, हैड कांस्टेबल के 80 पद और कांस्टेबल के 400 पदों सहित कुल 500 पद सृजित होंगे. उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी. 

18 संस्कृत विद्यालयों को प्रमोशन 
राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर जिले में एक नया संस्कृत विद्यालय खोलेगी. विभिन्न जिलों के 18 संस्कृत विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए विद्यालय की स्थापना और विद्यालय क्रमोन्नयन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है. इसमें विभिन्न जिलों के 5 संस्कृत प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, 8 संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय और 5 प्रवेशिका (माध्यमिक) संस्कृत विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय में प्रमोट किया जाएगा. गहलोत के इस निर्णय से संस्कृत शिक्षा के अधिक केंद्र खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को नजदीक ही पढ़ने के अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी. 

पैरामेडिकल स्टाफ के 98 पदों को मिली हरी झंडी 
वहीं जयपुर के कर्बला क्षेत्र (हवामहल) और चित्तौड़गढ़ में सैटेलाइट चिकित्सालय खोलने की अनुमति मिल गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में चिकित्सालय खोले जाने की स्वीकृति दी है. इनके लिए 98 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है. 

इतने पदों पर होगी भर्ती
दोनों अस्पतालों में कनिष्ठ विशेषज्ञ के 5 पद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डेन्टल, कनिष्ठ सहायक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फार्मासिस्ट, डेन्टल टैक्नीशियन, नेत्र सहायक के 1-1 पद, चिकित्सा अधिकारी व लैब टैक्निशियन संवर्ग के 4-4 पद, नर्स ग्रेड-प्रथम व रेडियोग्राफर संवर्ग के 2-2 पद, नर्स ग्रेड-द्वितीय के 15 पद, वार्ड बॉय के 6 पद एवं सफाई कर्मचारी के 4 पदों सहित कुल 98 पदों पर भर्ती होगी. इन सैटेलाइट चिकित्सालयों के खुलने से आमजन को नजदीक ही उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी. मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: जल जीवन मिशन में अधिकारी बरत रहे घोर लापरवाही, केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा आरोप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget