एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के बाद गर्मी से राहत, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Update: राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पूर्वी राजस्थान में आगामी तीन-चार दिन जारी रहेगी.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है. वहीं बीकानेर जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है. राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. 

बाड़मेर और बारां जिले में भारी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाड़मेर और बारां जिले में भारी बारिश दर्ज हुई. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह साढे आठ बजे तक बाड़मेर के चौहटन में 13 सेंटीमीटर, बारां के अटरू 10 सेंटीमीटर, बाड़मेर में आठ सेंटीमीटर, बाड़मेर तहसील में सात सेंटीमीटर, जोधपुर के भोपालगढ़ में सात सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में सात सेंटीमीटर, राजसमंद के कुंभलगढ़, राजसमंद, बाड़मेर के बायतु में पांच -पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है.  राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम साढे पांच बजे तक अजमेर में दो मिलीमीटर, भीलवाड़ा और कोटा में 0.6-0.6 मिलीलीटर, चित्तौड़गढ़ में एक मिलीमीटर, बांसवाड़ा में सात मिलीमीटर, बारिश दर्ज की गई.

Rajasthan News: सीएम गहलोत बोले- 'गांधी परिवार की विश्वसनीयता खत्म करने के लिए हो रही ED की कार्रवाई'

तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के संगरिया में दिन का तापमान 44.7-44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धौलपुर मे 42.4 डिग्री, नागौर में 41.4 डिग्री, अलवर में 41.2 डिग्री, सवाई माधोपुर मे 39.9 डिग्री, जालौर में 39.4 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, कोटा में 38.6 डिग्री, जोधपुर में 38 डिग्री, बाड़मेर में 37.5 डिग्री, अजमेर में 37 डिग्री, जयपुर में 36.6 डिग्री, पिलानी में 35.6 डिग्री भीलवाड़ा में 35.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में जारी रहेगी बारिश
निदेशक ने बताया कि बुधवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होगी. हालांकि छुटपुट स्थानों पर हल्का से मध्यम बारिश पूर्वी राजस्थान में आगामी तीन-चार दिन जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भागों (बीकानेर संभाग) में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17-18- 19 जून को बादल गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

Rajasthan News: बीएसपी के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह गिरफ्तार, रियल एस्टेट कंपनी के गबन का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget