एक्सप्लोरर

PTET Exam: पीटीईटी एग्जाम कल, बूंदी में होंगे 28 सेंटर, परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त, जानें नियम

PTET Exam 2022: इन्वीजीलेटर्स, सेंटर सुपरीडेंट्स, फ्लाइंग स्कावयड को ब्रीफिंग करवा दी गई है. वहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं.

Rajasthan PTET Exam 2022: राजस्थान में पीटीईटी (PTET) परीक्षा 3 जुलाई को होगी. इसके लिए बूंदी (Bundi) जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगी. पीटीईटी में दो तरह की परीक्षाएं होंगी. इनमें चार वर्षीय कोर्स और दो वर्षीय कोर्स की परीक्षा शामिल है. पीटीईटी के प्रश्नपत्र 2 जुलाई को बूंदी पहुंच गए हैं, जो कड़ी सुरक्षा में ट्रेजरी में रखे गए है. पीटीईटी के दोनों कोर्स की परीक्षा में 8775 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. 

2 वर्षीय कोर्स के लिए 19 परीक्षा केंद्र
पीटीईटी परीक्षा के जिला कॉर्डिनेटर पीजी कॉलेज के प्रिंसीपल सतीश सारस्वत ने बताया कि दो वर्षीय कोर्स वाले परीक्षार्थियों के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 5668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. 19 में से 15 परीक्षा केंद्र बूंदी शहर में हैं, इनके अलावा बरूंधन में दो और सीतापुरा और माटुंदा में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

Udaipur Murder Case: NIA की कस्टडी में भेजे गए कन्हैया लाल की हत्या के चारों आरोपी, कोर्ट ले जाते वक्त भीड़ ने की पिटाई

4 वर्षीय कोर्स के लिए 9 परीक्षा केंद्र
पीटीईटी परीक्षा के सह कॉर्डिनेटर सुनील मीणा ने बताया कि 4 वर्षीय कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. ये सभी परीक्षा केंद्र बूंदी शहर में रखे गए हैं. इस कोर्स के लिए 3105 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. 

ड्रेस कोड का ध्यान रखें, एक घंटे पहले पहुंच जाएं
परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. मास्क सभी के लिए जरूरी है. मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं आएं. जूतों की बजाए साधारण चप्पल ही पहनकर आएं, नहीं तो परीक्षा केंद्र से बाहर खुलवा लिए जाएंगे. महिलाएं और छात्राएं भी सिंपल सलवार-कुर्ता, साड़ी ही पहनकर आएं. गहने, मंगलसूत्र या अन्य चीजें पहनकर नहीं आएं, वर्ना परीक्षा केंद्र के बाहर उतारना पड़ेगा. हर केंद्र पर दो सिपाही, एक चिकित्साकर्मी, त्रिस्तरीय फ्लाइंग. किसी भी तरह की नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय फ्लाइंग तैनात रहेगी. इसमें जिला प्रशासन की विजिलेंस टीम, एक बाहरी फ्लाइंग, एक परीक्षा केंद्र की इंटरनल फ्लाइंग लगातार निगरानी रखेगी.

कड़ी सुरक्षा में पेपर, हर सेंटर की विडियोग्राफी
पीटीईटी के प्रश्नपत्र 2 जुलाई को बूंदी पहुंच जाएंगे और ट्रेजरी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे जाएंगे. परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे से पेपर कॉर्डिनेटर और पुलिस सुरक्षा दस्ते की मौजूदगी में प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे. हर परीक्षा केंद्र की विडियोग्राफी भी की जाएगी होगी. 

16 प्राइवेट केंद्रों पर सरकारी अधिकारी सहायक केंद्राधीक्षक
29 परीक्षा केंद्रों में से 16 प्राइवेट परीक्षा केंद्र हैं. हर प्राइवेट परीक्षा केंद्र पर गजिटेड स्तर का सहायक केंद्राधीक्षक तैनात रहेगा. पीटीईटी परीक्षा के लिए जिला पर्यवेक्षक जिला परिषद के सीईओ मुरलीधर प्रतिहार होंगे. पीटीईटी परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. सारे सेंटर्स का इंस्पेक्शन हो चुका है. इन्वीजीलेटर्स, सेंटर सुपरीडेंट्स, फ्लाइंग स्कावयड को ब्रीफिंग करवा दी थी. जिला कॉर्डिनेटर पीटीईटी सतीश सारस्वत ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं. 

Bundi News: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज बूंदी बंद, आरोपियों को फांसी की देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget