एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi In Bikaner: राजस्थान दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, कहा- विकास को मिलेगी नई उर्जा

प्रधानमंत्री क्षेत्र में बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, लगभग 10,950 करोड़ रुपये की लागत से हरित ऊर्जा गलियारे के लिए निर्मित अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण-I का लोकार्पण करेंगे.

PM Narendra Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शनिवार को राजस्थान स्थित बीकानेर में होंगे. वह यहां 24,300 रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. अपने दौरे से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी किया. पीएम मोदी ने लिखा- राजस्थान के बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनमें अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है. इससे जहां 4 राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी.

बता दें प्रधानमंत्री अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का लोकार्पण करेंगे. राजस्थान में इस गलियारे की लंबाई 500 किमी से अधिक है, जो हनुमानगढ़ जिले के जाखड़ावाली गांव से जालोर जिले के खेतलावास गांव तक फैली हुई है. इसे लगभग 11,125 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है. इस एक्सप्रेसवे से यात्रा के समय में काफी कमी आएगी और प्रमुख शहरों एवं औद्योगिक गलियारों के बीच परिवहन सुविधा में सुधार होगा. एक्सप्रेसवे न केवल वस्‍तुओं के निर्बाध परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि इससे पर्यटन और आर्थिक विकास को भी प्रोत्‍साहन मिलेगा.

Rajasthan Election: चुनाव से पहले उदयपुर में 40 साल पुरानी मांग पर वकीलों का धरना, सीएम गहलोत पर लगाए ये आरोप

इसके साथ ही प्रधानमंत्री क्षेत्र में बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, लगभग 10,950 करोड़ रुपये की लागत से हरित ऊर्जा गलियारे के लिए निर्मित अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण-I का लोकार्पण करेंगे. यह हरित ऊर्जा गलियारा लगभग 6 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करेगा और पश्चिमी क्षेत्र में ताप विद्युत उत्पादन और उत्तरी क्षेत्र में जल विद्युत उत्पादन के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड संतुलन में मदद करेगा, जिससे उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के बीच ट्रांसमिशन क्षमता मजबूत होगी. प्रधानमंत्री बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण करेंगे. लगभग 1,340 करोड़ रुपये की लागत से पावर ग्रिड द्वारा विकसित की जाने वाली बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन राजस्थान में 8.1 गीगावॉट सौर ऊर्जा के उपयोग में मदद करेगी.

पीएम रखेंगे चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के दोहरीकरण की आधारशिला
प्रधानमंत्री,1 बीकानेर में 30 बिस्तरों वाले नए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. इस अस्पताल में 100 बिस्तरों तक के विस्‍तार की क्षमता होगी. यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केन्‍द्र के रूप में काम करेगा, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा और सुलभ तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगा.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जाने वाले इस पुनर्विकास कार्य में शामिल होंगे - रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना की विरासत स्थिति के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए फर्श और छत के साथ सभी प्लेटफार्मों का नवीनीकरण.

प्रधानमंत्री 43 किलोमीटर लंबी चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे. इस रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल परिवहन सुविधा का विस्‍तार होगा तथा बीकानेर क्षेत्र से देश के शेष हिस्सों तक जिप्सम, चूना पत्थर, खाद्यान्न व उर्वरक उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget