एक्सप्लोरर

Presidential Election: राजस्थान में 198 विधायकों ने डाले वोट, बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद सील बंद बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना किया. 22 जुलाई को इसकी मतगणना की जाएगी.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं. राज्य विधानसभा परिसर में हुए मतदान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्पीकर सी.पी. जोशी समेत प्रदेश के 198 विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैलेट बॉक्स और निर्वाचन सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना किया गया.

198 विधायकों ने डाले वोट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्ण गोपनीय तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई. प्रदेश के 200 विधायकों में से 198 विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया. मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की गई. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना भी की गई. मतदान परिसर में और बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए.

उम्मीदवारों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
गुप्ता ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा की निगरानी में और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के सामने मतपत्र युक्त मतपेटी को सील किया गया. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की ओर से प्रतिनिधि के रूप में विधायक राजेंद्र राठौड़, जोगेश्वर गर्ग एवं रामलाल शर्मा और यशवंत सिन्हा की ओर से प्रतिनिधि के रूप में विधायक महेंद्र चौधरी के अलावा अमित चाचाण मौजूद रहे.

कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली भेजे बैलेट बॉक्स
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद सील बंद बैलेट बॉक्स सहित अन्य निर्वाचन सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई मार्ग से संसद भवन के लिए नई दिल्ली रवाना किया. ये बॉक्स सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जोगाराम और विनोद मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के साथ भेजे गए हैं. गुप्ता ने बताया कि बैलेट बॉक्स के साथ उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के भी साथ जाने का प्रावधान है.

11 जुलाई को होगी काउंटिंग
निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई. इससे पहले सुबह 9 बजे स्ट्रांग रूम की सील खोल मतपेटी एवं निवार्चन सामग्री को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि मतगणना 21 जुलाई को सुबह 11 बजे संसद भवन, नई दिल्ली में होगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा का दावा- प्रदेश में ओमिक्रोन से नहीं हुई किसी की मौत

President Election 2022: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव पर CM अशोक गहलोत बोले- 'उम्मीदवारों की नहीं, विचारधारा की लड़ाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget