एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उदयपुर में 70 लाख की सिगरेट चोरी मामले का पर्दाफाश, गैंग इतने जिलों में कर चुका है वारदात

Udaipur News: पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि महंगे दामों वाली सिगरेट को आधे से भी कम दाम में वो बेचते थे. वो कुछ सिगरेटें खुद के लिए रख लेते थे.

Udaipur Crime News: घर और दुकानों समेत अन्य जगहों पर चोरी होने की कई वारदातें आपने सुनी होंगी. इनमें यही सामने आता है कि चोर घर से नगदी, जेवर, महंगे सामान चोरी कर ले जाते हैं.लेकिन झीलों की नगरी उदयपुर में चोरी के एक अजीब मामले का पर्दाफाश हुआ है. इसमें पुलिस ने एक गैंग को दबोचा है.यह गैंग केवल सिगरेट चुराता है. पुलिस ने इस गैंग के छह युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने 70 लाख रुपए की सिगरेट चुराई थी. इस गैंग ने केवल उदयपुर ही नहीं राजस्थान के पांच जिलों में 88 वारदातों में अपना हाथ होने की बात कबूल की है.

क्या कहना है पुलिस का

आरोपियों को उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.प्रतापनगर के थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि शहर के अंबामाता निवासी शक्तिमान पुत्र वर्धमान मेहता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उदयपुर थाना सर्कल के  गूगला मगरी,आपणी ढाणी क्षेत्र में उसका सिगरेट गोदाम है. उनकी शिकायत के मुताबिक 16 जनवरी की रात 12 से 1:30 बजे के बीच गोदाम की दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर चोर 46 कार्टन सिगरेट और 2 लाख रुपये चुरा ले गए. शिकायतकर्ता के मुताबिक चोरी हुए सिगरेट की कीमत करीब 70 लाख रुपये थी. 

शक्तिमान की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की तलाश के लिए टीम गठित की.मुखबिर तंत्र की सहायता से इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महंगे दामों वाली सिगरेट को आधे से भी कम दाम में वो बेच देते थे. वो कुछ सिगरेटें खुद के पीने के लिए रख लेते थे.

आरोपियों को अदालत ने रिमांड पर सौंपा

थानाधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में लूट और चोरी के 88 प्रकरण दर्ज हैं.किसी के ऊपर 25 तो किसी के ऊपर तीन मुकदमे दर्ज हैं.इन सभी आरोपियों ने अधिकतर वारदातें एक साथ मिलकर करना कबूल किया है.पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उन्हें नौ अप्रैल से तक रिमांड पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की सिगरेट के खरीदार कौन-कौन से लोग थे.

ये भी पढ़ें

Udaipur News: अक्षय तृतिया पर बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय हुआ उदयपुर प्रशासन, इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget