एक्सप्लोरर

राजस्थान के युवाओं का दिन हुआ खास, हजारों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री आज 8000 से अधिक युवाओं को रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र देंगे. इसमें नई और रुकी हुई भर्तियों को पूरा करना शामिल है. PM Modi के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम है.

PM Modi Birthday 2024: राजस्थान के युवाओं के लिए आज का दिन खास है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का आयोजन कर आठ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. राज्य सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का दावा कर रही है. रुकी हुई भर्तियों को तेजी से पूरा करने के साथ ही नई भर्तियों की प्रक्रिया में भी नवाचार के बात कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान के युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे और जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोहों में उपस्थित नवनियुक्त कार्मिकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर उनका उत्साह-वर्धन भी करेंगे.

यह भी होगा कार्यक्रम
आज से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरुआत और मां वाउचर योजना का शुभारंभ किया जाएगा. विभिन्न विभागों के लगभग 5100 करोड़ रुपये की लागत के 920 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा. कार्यक्रम में पीएम कुसुम योजना के तहत 5254 करोड़ रुपये की लागत से 608 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा. 

31 हजार लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश 
कार्यक्रम में नमस्ते योजना के लाभार्थियों को पीपीई किट भी वितरित किए जाएंगे . इस अवसर पर पीएम आवास योजना ग्रामीण के 1 लाख 45 हजार लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे और 31 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा.

जयपुर में किया जाएगा श्रमदान कार्यक्रम का भी आयोजन 
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अध्यक्ष एवं विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे. स्वच्छता अभियान में सामूहिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रातः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में श्रमदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईद-ए-मिलाद के जुलूस से पहले तिरंगे का हो रहा था अपमान, भड़के मंत्री मदन दिलावर, 3 आरोपी हिरासत में

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget