एक्सप्लोरर

Pali Rail Accident: रेल हादसे पर सीएम गहलोत ने जताया दुख, की सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना 

Rajasthan Rail Accident: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि 26 घायलों को बांगड़ राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इनमें से अधिकांश लोगों को उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Pali Rail Accident: नए साल के दूसरे ही दिन, सोमवार की सुबह एक भयानक रेल हादसे की खबर आई. गाड़ी संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के करीब 11 कोच अचानक पटरी से नीचे उतर गए. इस हादसे में कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है. राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच हुए इस ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है. 

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, "गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य रेल हादसा दुखद है. मैं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूं."

कई घायल इलाज के बाद डिस्चार्ज
सीएम गहलोत ने सिलसिलेवार एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "आगे तत्काल राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और चिकित्सकीय दल ने रेलवे से समन्वय बनाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई है. यहां 26 घायल यात्रियों को बांगड़ राजकीय अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया, जिनमें से अधिकांश को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है."

पीड़ितों और परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
वहीं, सीएम गहलोत ने आगे लिखा, "जिला प्रशासन, पाली द्वारा घायल यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 02932-252801/252804 जारी किए गए हैं. यात्रियों को बसों के जरिए गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है. साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारी रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार कर रहे मॉनिटर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वह बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सभी आपातकालीन सहायता और समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की गई. गंभीर चोट से पीड़ित लोगों के लिए 1 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 25,000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है. 

यात्री ने बताई आंखों देखी
वहीं, एक यात्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से निकलने के 5 मिनट के अंदर ही ट्रेन में कंपन की आवाज सुनाई देने लगी. 2-3 मिनट के बाद ट्रेन अचानक से रुक गई. जब नीचे उतर कर देखा गया तो मालूम हुआ कि स्लीपर क्लास के कम से कम 8-10 कोच पटरी से उतरे हुए थे. 15-20 मिनट में घटनास्थल पर एंबुलेंस आ गई और लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: Pali Rail Accident: पाली रेल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान, गंभीर घायलों को मिलेंगे एक लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget