एक्सप्लोरर

JEE Mains: NTA ने 254 उम्मीदवारों को दिया एडिशनल सेशन में शामिल होने का मौका, इस वजह से नहीं दे पाए थे एग्जाम

JEE Mains Additional Session: जेईई मुख्य परीक्षा में शामिल 550 छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था की शिकायत की थी. इनमें से कुछ स्टूडेंट्स को फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है.

NTA Allows JEE Additional Session For These Students: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई-मेन (JEE Mains 2022) में शामिल हुए 254 विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा में शामिल करने की स्वीकृति दी है. इन विद्यार्थियों की परीक्षा आज होगी. करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि गत दिनों आयोजित की गई जेईई-मेन जून तथा जुलाई में जारी परीक्षा के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने तकनीकी समस्याओं का सामना किया था. ऐसे कई विद्यार्थियों ने एनटीए को इस संबंध में ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी. ई-मेल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 550 थी.

इतने कैंडिडेट्स की शिकायतों पर हुई सुनवाई -

इन विद्यार्थियों के ई-मेल के अध्ययन करने के बाद इनमें से 254 विद्यार्थियों की शिकायतें ऐसी पाई गईं, जिनसे एनटीए के अधिकारी सहमत थे और इसके बाद उन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई.
15 छात्रों ने की सुप्रीम कोर्ट में अपील –

इसके अलावा 15 विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी अपील सुप्रीम कोर्ट में की थी, जिसे स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एडिश्नल सेशन आयोजित करते हुए दोबारा परीक्षा में शामिल करने का अवसर देने का आदेश दिया. आहूजा ने बताया कि ये ऐसे विद्यार्थी थे, जिन्होंने परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना किया था.

इन समस्याओं का किया था सामना -

स्टूडेंट्स को जो समस्याएं आयी थी वे इस प्रकार थी. कम्प्यूटर बार-बार बंद होना, जूम-इन, जूम आउट की समस्या, प्रश्नों का ब्लर दिखना, सेशन एक्सपायर हो जाना, प्रश्नों के उत्तर का लॉक नहीं होना आदि. एनटीए ने इस संबंध में पहले ही विद्यार्थियों को सूचित किया हुआ था कि वे इस बारे में ई-मेल के माध्यम से सूचित कर सकते हैं.
7 अगस्त से जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए कर सकेंगे आवेदन –

दो या तीन दिनों में विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रेस्पोंस, प्रोविजनल आंसर की एवं प्रश्न पत्र जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद विद्यार्थियों को जारी की गई आंसर की को चैलेंज करने का अवसर दिया जाएगा. छह अगस्त को जेईई-मेन की आल इंडिया रैंक फाइनल आंसर की के साथ जारी कर दी जाएगी. इसके बाद 7 अगस्त से जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा. यह अवसर जेईई-मेन के जारी किए गए परिणामों में शीर्ष ढाई लाख विद्यार्थियों को ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Delhi Police Exam 2022: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्सटेबल और ड्राइवर पदों के लिए इस तारीख को आयोजित होगा एग्जाम, SSC ने जारी किया शेड्यूल 

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में 12 साल की उम्र में करें पढ़ाई, 8वीं पास ले सकते हैं एडमिशन, जानें – क्या है योजना 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget