एक्सप्लोरर

NEET UG 2023: 7 मई को होने जा रही है देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा, परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

NEET Exam: इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल के विभिन्न कोर्सेज की देशभर के कॉलेजों में 1.90 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा के लिए 21 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

NTA NEET 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2023) 07 मई, रविवार को दोपहर 2 से शाम 5:20 बजे के बीच होगी. इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल के विभिन्न कोर्सेज की देशभर के कॉलेजों में 1.90 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा के लिए 21 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या है. परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1.30 बजे तक चलेगा. 

सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पूर्णत: पेन एण्ड पेपर मोड पर होगी. यह परीक्षा एमबीबीएस की 104333, बीडीएस की 27868, आयुष पाठ्यक्रम (बीऐएमएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस,) की 52720 बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 1 लाख 90 हजार सीटों के लिए होगी.

कोई भी एक ऑरिजनल आईडी साथ लानी होगी
मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी को ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र जिसमें परीक्षार्थी की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई सी भी एक आइडी साथ लानी होगी. इनकी  फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी. विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा. पर्सनल पारदर्शी वाटर बोतल, 50 मिलीलीटर का पर्सनल हैंड सेनेटाइजर की बोतल और यदि कोई दिव्यांग है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र लेकर आना होगा.
 
परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई नीट यूजी-2023 एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड को अच्छे से कंप्लीट करें, इसमें परीक्षार्थी को फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है. परीक्षार्थी अपना एक पोस्टकार्ड साइज फोटो एडमिट कार्ड के साथ संलग्न निर्धारित परफोर्मा में चिपका कर परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर आएं. इसके अतिरिक्त एक और समानांतर पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं जोकि अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के काम आएगा. परीक्षार्थी को बाएं हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन घर से लगाकर लाना होगा यद्यपि परीक्षार्थी को स्वयं के सिग्नेचर कक्षा में उपस्थित परीक्षक के सामने ही करने होंगे, इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें. परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कलर या ब्लैक एंड वाइट में प्रिंट आउट लेकर आ सकते हैं.
 
ये रहेगा ड्रेस कोड
मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकता है. छात्र ट्राउजर्स या पेंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो तथा हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं, फुल आस्तीन की शर्ट को न पहन कर जाएं. छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर्स, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं. इनमें से किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए. नॉर्मल स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं. आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है. परीक्षार्थी यदि कोई धार्मिक या परंपरागत ड्रेस पहन कर जा रहा है तो उसे 11:30 तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति तथा अपनी व्यक्तिगत जांच करवानी होगी.
 
 परीक्षा कक्ष के लिए मुख्य बातें
परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर मुख्यत: अपना रोल नंबर, पेपर कोड, प्रश्न पत्र बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरें. ओवल भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप न करे और न ही स्याही फैलाकर ओएमआर को गंदा करें. कटिंग व ओवरराइटिंग, इरेजिंग भी नहीं करें. एनटीए द्वारा जारी  गाइडलाइन के अनुसार मेन ओएमआर शीट तथा ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजीलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है. एग्जाम खत्म होने के बाद में एडमिट कार्ड तथा पोस्टकार्ड साइज फोटो वाला परफोर्मा भी एग्जामिनर को देना होगा. किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर एग्जामिनर को तुरंत सूचना दें.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 3000 करोड़ रुपये में रुकेगा गुजरात जाता पानी! टीएसपी क्षेत्र के 600 गांवों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget