एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में कुम्भ कलश के साथ किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, खिचड़ी रस्म अदा कर हुई पूजा अर्चना

Kota News: कोटा में 22 जनवरी को किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेश शुरू हुआ. इस अधिवेश में देशभर से 1500 से अधिक किन्नर शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं. यह कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा.

Akhil Bhartiya Kinnar Sammelan Kota: अखिल भारतीय किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन, राजस्थान के कोटा में कुम्भ कलश के साथ सोमवार (22 जनवरी) को प्रारंभ हो गया. मंगलमुखी कोटा श्रीपुरा गद्दी की ममता नायक ने बताया कि 10 दिवसीय सम्मेलन का आगाज इंद्रा मार्केट चौराहे पर पूजन अर्चन से किया गया. मंगलमुखी शेफाली किन्नर ने बताया कि इस दौरान खिचड़ी बनाकर भोग लगाया गया. राष्ट्रीय अधिवेशन में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में शेफाली किन्नर ने बताया कि कार्यक्रम में 24 जनवरी को चाक पूजन किया जाएगा. इसके बाद हवन और पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा. 

कलश धारण कर निकलेगा किन्नर समाज 
इस अधिवेशन में आने वाले आगंतुकों के बारे में मंगलमुखी शेफाली किन्नर ने बताया कि कोटा शहर में ब्यावर, नसीराबाद, जोधपुर, फलौदी, हैदराबाद, मुंबई, जैसलमेर सहित देश के विभिन्न कोनों से गद्दी प्रमुख इस अधिवेशन से जुड़े हैं. मंगलमुखी नैना किन्नर ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम में 24 जनवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद इंद्रा मार्केट क्षेत्र में सभी किन्नर कतारबद्ध होकर कलश यात्रा में शामिल होंगे. कलश यात्रा  में सिर पर कलश धारण कर किन्नर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेंगे. 

कोटा के 6 डेरों में कुल 90 किन्नर 
शोभायात्रा के रुट का जिक्र करते हुए शेफाली किन्नर ने बताया कि इन्हीं कार्यक्रमों की श्रखला में गोदावरी धाम से नगर भ्रमण होगा. कोटा के मुख्य मार्गों से यह शोभायात्रा होते हुए गुजरेगी. जिसमें देशभर के किन्नर शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि कोटा में नाच गाने के साथ सजधज कर किन्नर समाज के लोग शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने बताया कि कोटा में वर्तमान में 6 डेरे हैं और 90 के करीब किन्नर हैं. वहीं देशभर में अलग-अलग किन्नरों के डेरे हैं, जो यहां आए हुए हैं. कोटा में देशभर के 1500 से अधिक किन्नर शिरकत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan: बाड़मेर में टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ की दरिंदगी, फिर हत्या कर शव पानी की टंकी में डालकर हुआ फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget