एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव में होगी हनुमान बेनीवाल की एंट्री, किसके लिए करेंगे प्रचार? खुद दी जानकारी

Haryana Election 2024: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Nagaur MP Hanuman Beniwal) हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार में उतरने वाले हैं. उन्होंने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी साझा की है.

Haryana Assembly Election 2024: आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Nagaur MP Hanuman Beniwal) ने हरियाणा के चुनावी रण में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रमों की जानकारी दी. नागौर सांसद विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे. बता दें कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) का हिस्सा है.

आरएलपी ने हरियाणा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. ऐसे में पार्टी मुखिया ने निर्दलीय और आजाद समाज पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का फैसला किया है. सांसद हनुमान बेनीवाल 3 अक्टूबर (गुरुवार) को कई इलाकों में प्रचार करते नजर आयेंगे. बाढड़ा विधानसभा सीट से सोमवीर घसौला निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. हनुमान बेनीवाल झोझू कलां में निर्दलीय सोमवीर घसौला के लिए प्रचार करेंगे. आरएलपी प्रमुख का अगला कार्यक्रम मुहाना मंडी में टोल के पास निर्धारित है. गोहाना विधानसभा सीट पर हर्ष छिकारा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं.

हरियाणा में नागौर सांसद ने जारी किया चुनावी कार्यक्रम

मुहाना मंडी में टोल के पास दोपहर 01:30 बजे हनुमान बेनीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हर्ष छिकारा को समर्थन देने का ऐलान किया है. चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक अगली सभा सांसद हनुमान बेनीवाल की ग्राम बनवाला में होगी. डबवाली विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी कांशीराम गठबंघन ने दिग्विजय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है.

सांसद हनुमान बेनीवाल संयुक्त उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला के लिए ग्राम बनवाला में जनता से वोट मांगेंगे. ग्राम बनवाला में आरएलपी प्रमुख का कार्यक्रम दोपहर 02:30 बजे निर्धारित है. चुनाव प्रचार में उतरे नागौर सांसद के निशाने पर बीजेपी होगी. हरियाणा चुनाव में पार्टी के समर्थन पर उन्होंने स्पष्ट किया था कि आरएलपी उम्मीदार उतारकर बीजेपी को फायदा नहीं पहुंचाना चाहता. उन्होंने बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने की घोषणा कर वादे पर मुहर लगा दी है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने मेट्रो से किया सफर, यात्रियों में सेल्फी लेने की मची होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget