Rajasthan Crime: नागौर में 'हैवान' बना पिता, दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, पत्नी और नाती की हालत गंभीर
Nagaur Crime: पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि 10 साल पहले खान में काम करते हुए आरोपी मानाराम गिर गया था. इसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार है. उसका स्वभाव एग्रेसिव है. वह सभी से गाली गलौज करता है.

Nagaur Merciless Father: राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर (Parbatsar) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मायके आईं शादीशुदा दो बेटियों (Two Daughters) की हैवान बने पिता (Father) ने हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी पत्नी और नाती पर भी कुल्हाड़ी से वार किया. लेकिन, संयोगवश दोनों बच गए. हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों का इलाज चल रहा है.
मायके आयी थीं दोनों बेटियां
जानकारी के अनुसार, दोनों बेटियां अपने मायके आई थीं. रात में सभी ने मेहंदी लगाई और बातें करते हुए सो गईं. इसी दौरान आधी रात को पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. उसने बेटियों के पास सो रही अपनी पत्नी और नाती पर भी कुल्हाड़ी से वार किए, लेकिन दोनों की जान बच गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बारे में जितने भी सुना, वह सन्न रह गया. आखिर एक पिता कैसे अपनी दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार सकता है.
सुबह बेटी को भेजना था ससुराल
ग्रामीणों के अनुसार, मानाराम की दो शादीशुदा बेटियां अपने मायके आई हुई थीं. छोटी बेटी को मंगलवार को ससुराल भेजना था. रात में दोनों बेटियां मां और नाती के साथ थे. घर पर पहले सभी ने मेहंदी लगाई. इसके बाद बेटी को ससुराल भेजने की तैयारियों में जुट गए. कपड़े इकट्ठे किए, बेटी को खुशी-खुशी ससुराल भेजने के लिए सारी व्यवस्था कर ली. इसके बाद बातें करते हुए घर के चौक में ही सभी साथ सो गए.
इसी दौरान रात दो बजे पिता मानाराम कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा. उसने दोनों बेटियों सहित पत्नी और नाती पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. घर से चीख-पुकार निकलने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो देखा कि घर में चारों ओर खून ही खून बिखरा है. कुल्हाड़ी से हुए इस हमले से दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पत्नी व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. दोनों की हालत गंभीर है.
क्या बोली पुलिस, जानिए
पुलिस ने बताया कि मानाराम 57 साल का मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति है. उसकी छोटी बेटी रेखा (20) की शादी बडू में हुई थी. उसे सुबह ससुराल के लिए निकलना था. इसलिए, मानाराम की बड़ी बेटी मीरा (26) अपने सात साल के बेटे प्रिंस के साथ पीहर आई हुई थी. छोटी बेटी को ससुराल भेजने को लेकर घर में खुशी का माहौल था. दोनों बेटियां अपनी मां के साथ हंसी-खुशी सुबह के उस पल का इंतजार कर रही थीं.
पूरी तैयारी कर सो गया परिवार
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को पूरा परिवार तैयारी कर सो गया था. रात करीब दो बजे मानाराम उठा और घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों बेटियों व अपनी पत्नी केसर (57) पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. हमले में दोनों बेटियां रेखा और मीरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि केसर और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरा घर खून से लथपथ हो गया.
घर में चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो घर में खून ही खून बिखरा देख घबरा गए. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मौका मुआयना किया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
मानसिक रूप से बीमार था पिता
पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि 10 साल पहले पत्थरों की खान में काम करते हुए आरोपी मानाराम गिर गया था. इसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. उसका स्वभाव एग्रेसिव था. वह सभी से गाली गलौज करता था. आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम तक सब कुछ सही था. मां सहित दोनों बहनों ने घर के आंगन में बैठकर मेहंदी लगाई थी. आसपास के लोग भी सोंच कर हैरान हैं कि ऐसा अचानक न जाने मानाराम को क्या हुआ. देर रात उसने सोते परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें काट दिया.
यह भी पढ़ें : Rajasthan Elections: जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में चलेंगी 500 नई बसें, चुनाव से पहले गहलोत सरकार का फैसला























