एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी सांसद अर्जुन लाल मीणा का हैरान करने वाला बयान, कहा- 'उदयपुर में पार्टी का जीतना मुश्किल'

उदयपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन लाल मीणा ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 3 साल से सांसद फंड का पैसा नहीं दिया है. ये बातें उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से कहीं.

Udaipur News: राजस्थान (Rajasthan) के मेवाड़ (Mewar) की 28 विधानसभा सीटों में से उदयपुर शहर (Udaipur City) विधानसभा सीट का सियासत में विशेष महत्व है. इस सीट को बीजेपी (BJP) का गढ़ का कहा जाता है, बीते कई वर्षों से इस सीट पर बीजेपी जीतती रही है. वहीं उदयपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन लाल मीणा (Arjun Lal Meena) ने मंच के सामने से ये कह दिया कि, उदयपुर विधानसभा सीट का जीतना मुश्किल लग रहा है.  

सांसद अर्जुन लाल मीणा ने ये बातें प्रदेश में लंबे समय तक विधायक रहे और वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से कहीं. उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, राज्य की सियासत के जानकार इसे बीजेपी के अंदर कलह के रुप में देख रहे हैं. ये तब हो रहा है जब राज्यपाल कटारिया अब राजनीति से अलग हो गए हैं और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक हैं.

सांसद अर्जुन लाल मीणा ने पार्टी पर लगाए ये आरोप

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि सांसद और एक पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते कभी- कभी मुझे ऐसे लगता हैं कि आपके ( गुलाब चंद कटारिया) जाने के बाद अनाथ महसूस कर रहे हैं. पुराने जमाने में राजा- महाराजों जैसे हालात है, हर एक आदमी अपनी अलग स्टेट लेकर बैठा है. जो संगठित होकर काम होना चाहिए उसमें कमी नजर आ रही है. 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में 2- 3 कार्यक्रम हुए. सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्षा बने, जनाक्रोश रैली निकाली. लोगों को लाना है, बसें करनी है, खाना बनाना है. कार्यक्रम के लिए दोनों अध्यक्ष (बीजेपी जिला और देहात) परेशान होते रहे. इनकी परेशानी मैंने पहली बार देखी. जब आप (गुलाब चंद कटारिया) थे तब मुझे कोई पूछता नहीं था. आपके जाने के बाद इन्होंने मुझे कहा कि आपको सारी व्यवस्था देखनी पड़ेगी. 

बीजेपी की यहां वापसी होगी मुश्किल- अर्जुन लाल मीणा

सांसद अर्जुन लाल मीणा यहीं नहीं रुक, उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली में जो हालात देखे दुख होता है. चूंकी आप 5- 6 दिन के लिए यहां आए हैं, तो कोर कमेटी के सदस्य आपसे मिलेंगे. तब आप डांटकर जाइयेगा और बताइएगा कि ये काम ऐसा करना है. ये जो पार्टी का जनाधार आपने बढ़ाया है रहेगा, नहीं तो मुझे लगता है कि आपके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यहां वापसी नहीं होगी, यह मैं कटु सत्य बोल रहा हूं. हो सकता है मेरी बात इस मंच पर गलत लग रही हो, मुझे महसूस हुआ तो मैंने कहा दी, सॉरी.

पीएम मोदी ने 3 साल से नहीं दिया सांसद फंड का पैसा- अर्जुन लाल मीणा 

सांसद मीणा ने आगे कहा कि पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद फंड का पैसा नहीं दिया. यह हमारे लिए मार पड़ी हई है. हर कोई कहता है कि कुछ ना कुछ शहर को आप दो, लेकिन पैसा हो तो दें. जो भी जब भी पैसा आएगा मैं नगर निगम को दे दूंगा. उन्होंने कहा कि इन दिनों महसूस हो रहा है कि मेरे स्वास्थ सही नहीं है, मैं जरुरी दौरे नहीं कर पा रहा हूं. 

ये भी पढ़ें: Watch: 'घोड़े पे सवार' गाने को आठ भाषाओं में गाकर सबको चौंकाया! राजस्थान की इस सिंगर ने किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget