एक्सप्लोरर

रेल की पटरी पर नहीं दिखेंगे जानवर, 160 KM की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेनें, क्या है मिशन रफ्तार?

Kota News: नई दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग पर मिशन रफ्तार के तीसरे और अंतिम चरण का कार्य कोटा-नागदा में चल रहा है. वाउंड्री वाल लगाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर चुका है, शेष 218 किमी का कार्य बचा है.

Indian Railways: पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में मिशन रफ्तार का कार्य तेज गति से चल रहा है. मकसद ट्रेनों को सुरक्षित और यात्रियों की यात्रा आसान बनाना है. मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट का कार्य तीन भागों में विभाजित किया गया है.

मथुरा-गंगापुर सिटी 152 किलोमीटर, गंगापुर सिटी-कोटा 172 किलोमीटर और कोटा-नागदा 221 किलोमीटर शामिल हैं. मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट का कार्य जुलाई, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है. नागदा-मथुरा खण्ड में प्रोजेक्ट की लागत कुल 2665 करोड़ रुपये है.

मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में मथुरा-गंगापुर सिटी खण्ड का कार्य मार्च, 2024 तक, दूसरे चरण में गंगापुर सिटी-कोटा खण्ड का कार्य मई, 2024 तक और अंतिम चरण में कोटा-नागदा खण्ड का कार्य जुलाई, 2024 तक शामिल है. इसके बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ जाएगी. रेलवे के प्रोजेक्ट में तीन विभाग इलेक्ट्रिकल, संकेत एवं दूरसंचार और इंजीनियरिंग की मदद शामिल है. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब रेल की पटरी पर जानवर नहीं दिखेंगे. ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकेगा.

कोटा मंडल में मिशन रफ्तार का कार्य जारी

मवेशियों को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए दोनों तरफ वाउंड्री वाल लगाने का कार्य, कवच प्रणाली, कर्व को कम करने एवं ओएचई का कार्य शामिल है. इंजीनियरिंग विभाग अब तक 545 किलोमीटर की दूरी में नागदा से मथुरा ट्रैक के दोनों तरफ वाउंड्री वाल लगाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर चुका है, शेष 218 किमी का कार्य बचा है. ट्रैक के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए वर्तमान में क्रैश वेरियर का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

तीन भागों में रेलवे प्रोजेक्ट को बांटा गया

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि कवच प्रणाली के तहत ब्लाक सेक्शन में कवच टावर तथा 87 विद्युत लोको में कवच सिस्टम लगाया जा रहा है. 87 में से अब तक 54 लोको में कवच सिस्टम लग चुके हैं. साथ ही ओएचई का कार्य विद्युत विभाग की तरफ से मथुरा-गंगापुर सिटी खण्ड में लगभग पूरा हो चुका है. मंडल के अधिकारी मिशन रफ्तार परियोजना के तहत चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से कर रहे हैं. 

आचार संहिता लागू होने के बाद गिरा उदयपुर का क्राइम ग्राफ, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget