एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू की जाएगी 'मेरी पाठशाला', जानें ओम बिरला के इस खास पहल की बड़ी वजह

Happy Birthday PM Modi: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से 'मेरी पाठशाला' का शुभारंभ किया जा रहा है.

जिस गांव में स्कूल नहीं है और सरकार की कोई योजना भी आगामी समय में दिखाई नहीं देती वहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से मेरी पाठशाला का शुभारंभ किया जा रहा है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में मेरी पाठशाला अभियान का शुभारंभ होगा. पिछले दिनों कोटा से भीलवाड़ा जाते समय स्पीकर बिरला को रास्ते में कुछ महिलाओं ने उनके गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाने की समस्या बताई थी.

इसी को देखते हुए स्पीकर बिरला ने ऐसे दूरस्थ गांव जहां सरकारी स्कूल नहीं हैं, वहां मेरी पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की है. इसमें गांव में ही एक स्कूल प्रारंभ कर स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से बच्चों की शिक्षा दी जाएगी. आज कोटा जिले के इटावा क्षेत्र की निमोला पंचायत के शेरगढ़ स्थित मोग्या का टापरा, लाडपुरा क्षेत्र की भंवरिया पंचायता के ग्राम रावठां, बूंदी जिले की पंचायत डोरा के ग्राम डोपहरी व के.पाटन क्षेत्र की आजन्दा पंचायत की कालबेलिया बस्ती में मेरी पाठशाला का शुभारंभ किया जाएगा.

वंचित परिवारों की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे पोषण किट
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत पीएम मोदी के जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा. शिविरों में चिन्हित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दी जाएगी. इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी. जिन महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जाना है, उन्हें भी डोज दी जाएगी.

सुपोषित मां अभियान के अन्तर्गत कोटा शहर में आरकेपुरम स्थित जननी हॉस्पिटल, केशवपुरा भील बस्ती स्थित डाढ़ देवी माताजी मंदिर, सुभाष नगर प्रथम स्थित ज्ञान शांति हॉस्पिटल, डीसीएम स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल वहीं के.पाटन स्थित आनंदम हॉटल, मोड़क गांव स्थित जैन मांगलिक भवन, खैराबाद स्थित बालाजी की बगीची, रामगंजमंडी स्थित अग्रसेन अतिथि गृह, मंडाना स्थित श्री कमलेश्वर मंदिर, अयाना स्थित  सहकारी समिति गोदाम मेन बाजार, इटावा स्थित अम्बेड़कर भवन में शिविर आयोजन कर पोषण किट उपलब्ध करवाए जाएंगे.

 पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज कोटा में होंगे अनेक कार्यक्रम
स्पीकर बिरला की ओर से बसंत विहार स्थित माहेश्वरी सदन में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस निशुल्क शिविर में हृदय, लिवर, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म, नाक-कान, नेत्र, पेट रोग के सुपर स्पेशलिस्ट लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श देंगे. शिविर में हृदय, आंख, नाक, कान, ब्लड प्रेशर, शुगर, तथा रक्त संबंधी सभी जांचें भी निशुल्क की जाएंगी. चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी. 

इसे भी पढ़ें: 

Rajasthan Newss: राजस्थान में अगले 24 घंटों के भीतर 4 जिलों में अत्यंत बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget