एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान में आरएलडी के नए प्रभारी मलूक नागर ने बताई क्या है उनकी बड़ी प्राथमिकता और चुनौती ?

Rajasthan RLD: लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है. सांसद मलूक नागर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. उनकी चुनौती सरकार के साथ मिलकर काम करना है.

Rajasthan News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है. तत्काल प्रभाव से सांसद और राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर को प्रभारी बनाया है. मलूक नागर ने एबीपी लाइव से विशेष बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं और चुनौतियों को बताया है. चूंकि, उन्हें तब प्रभारी बनाया गया है जब यहां पर अभी कोई चुनाव नहीं है. इसलिए उनके लिए चुनौती बड़ी हो जाएगी कि यहां पर सरकार के साथ मिलकर काम करने की. 

राजस्थान में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव में आरएलडी की एक सीट आई है. इसलिए यहां पर आरएलडी ने एक मंझे हुए नेता को यहां पर लगाया है. मलूक नागर लोकसभा चुनाव के बाद यहां पर मजबूती काम करते हुए दिखाई देंगे.

क्या है प्राथमिकता ?
आरएलडी के राजस्थान प्रभारी मलूक नागर का कहना है कि यहां पर जाट और गुर्जर के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया है. उन्हें उनका हक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया ? जबकि, मैं हमेशा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग करता रहा. कांग्रेस पार्टी ने जाट समाज के साथ एक बड़ा छल किया है.

साथ मिलकर करना होगा काम 
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को सीएम फेस बनाकर चुनाव लड़ा गया और जीत भी हुई. लेकिन सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाया गया. उनके साथ धोखा हुआ. जबकि, मैंने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग की थी. इन दोनों प्रमुख जातियों के साथ मिलकर काम करना होगा. यहां पर यूपी की तरह ही अधिक सीटों पर आरएलडी की जीत सुनिश्चित करना है. यहां पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना है.

क्या है चुनौती ?
मलूक नागर ने कहा कि यहां पर चुनौती बहुत बड़ी नहीं है. लेकिन यहां पर आरएलडी का एक ही विधायक है. लेकिन सरकार में आरएलडी शामिल है. इसलिए यहां पर सरकार के साथ मिलकर काम करना है. जिसका लाभ सभी को मिले. यहां पर सभी के लिए काम करना है. जिन लोगों के साथ कांग्रेस धोखा देती आई है उन्हें मजबूत करना है. लोकसभा में रहते हुए मैंने नंबर वन काम किया है. अभी यहां पर लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर प्रचार करने आया था. उन सीटों पर कांग्रेस को नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा कलेक्टर ने स्टूडेंट्स से किया संवाद, जीवन में कामयाबी का दिया गुरु मंत्र

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget