एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए BJP का 'मेगा प्लान' तैयार, जानें- क्या है रणनीति?

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि बीजेपी के पास जो विजन है वह देश की किसी पार्टी के पास नहीं है और हमारा लक्ष्य सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है.

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने शनिवार (27 जनवरी) को विश्वास जताया कि पार्टी राजस्थान में एक बार फिर सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है. सुधांशु त्रिवेदी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर राजस्थान में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.

पार्टी के बयान के अनुसार, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी इस काल को अमृतकाल इसलिए कहते हैं कि क्योंकि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने देश में मानसिक गुलामी से आजादी दिलाई है. आज भारत आर्थिक वृद्धि दर में आगे बढ़ रहा है, तो वहीं विश्व में भारत और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है.  उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में बीजेपी सरकार बनने जा रही है और राजस्थान की जनता लगातार तीसरी बार बीजेपी को लोकसभा की 25 सीटें जिताने का मन बना चुकी है. तीन बार 25 सीटें जीतने पर तीनों का योग हुआ 75 तो हम यह मान सकते हैं कि राजस्थान अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है.

'जो विजन BJP के पास वह किसी और पार्टी के पास नहीं'
इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को साधने पर भी जोर दिया. बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि बीजेपी के पास जो विजन है वह देश की किसी पार्टी के पास नहीं है और हमारा लक्ष्य सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है. उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में कंटेंट सबसे महत्वपूर्ण चीज होता है. हमें प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है. वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता को जो दायित्व पार्टी की ओर से दिया जाता है, उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करें. उन्होंने कहा कि हमें संगठित होकर काम करना है और प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: ‘आजादी के 100 साल बाद फिर सोने की चिड़िया बनेगा भारत’ गणतंत्र दिवस पर बोले मंत्री जोगाराम पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget