एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के ये मंत्री 5 सालों में भी नहीं खरीद पाएं कार, जानें- कितनी है संपत्ति?

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी के पास अपनी कोई कार नहीं है और न ही उनके पास कोई हथियार है. कैलाश चौधरी मोदी सरकार में मंत्री हैं.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में लोकसभा 2024 के आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है. गुरुवार को पहले दिन बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया है. कैलाश चौधरी ने नॉमिनेशन के साथ अपनी संपत्ति का एफिडेविट दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी के द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे पर एक नजर डालने पर सामने आया की मोदी के मंत्री कैलाश चौधरी ना तो करोड़पति है ना उनके पास कोई खुद का वाहन है. ना ही कोई हथियार है. 2019 के बाद उन्होंने दो प्लाट खरीदे थे. मात्र 2 प्लॉट के मालिक है.

‘अभी तक करोड़पति नहीं बने कैलाश चौधरी’
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की प्रॉपर्टी पिछले 5 सालों में करीब 48 लाख 74 हजार तक बढ़ी लेकिन वो करोड़पति नहीं हुए. कैलाश चौधरी के पास उनकी खुद की कोई गाड़ी तक नही है. नॉमिनेशन के साथ पेश किए गए एफिडेविट के अनुसार केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दो प्लॉट खरीदे थे. पत्नी के पास 12 तोला सोने के ज्वेलरी बढ़ी है.

2019 में इतनी थी कैलाश चौधरी की संपत्ति
कैलाश चौधरी ने 2019 में चुनाव लड़ने के दौरान एफिडेविट दिया था. उसमें खुद और पत्नी की मिलाकर कुल 24 लाख 02 हजार रुपए की प्रॉपर्टी बताई थी. 5 साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. कैलाश चौधरी ने 2024 के आम चुनाव के लिए एफिडेविट दिया है. उसमें कैलाश चौधरी व उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी बढ़कर 72 लाख 76 हजार रुपए हो गई है. 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कैलाश चौधरी ने दो आवासीय प्लॉट खरीदे हैं। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 31 लाख 10 हजार बताई जा रही है.

5 साल में 12 तोले बढ़ा पत्नी का सोना
चौधरी के द्वारा 2019 में दिए एफिडेविट के अनुसार उनके पास उस वक्त कोई मकान जमीन नहीं थी. इस बार उन्होंने एफिडेविट में दो प्लॉट बताएं है. वहीं उनकी पत्नी के पास 2019 में 25 तोले सोने के जेवर थे. जो अब बढ़कर 37 तोले हो गए. 5 साल में कैलाश चौधरी की पत्नी के पास 12 तोला सोने के गहने बढ़े हैं. चौधरी के पास कोई वाहन और हथियार नहीं है. 2019 में भी उनके पास वाहन और हथियार नहीं था.

वहीं कैलाश चौधरी के एफिडेविट के अनुसार उनके खिलाफ 1999 में धारा 323 व 341 केस करवाया गया था. इस मारपीट के मामले में 11 नवंबर 2002 में बालोतरा एसीजेएम कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए. कैलाश चौधरी पर अभियोजन खर्च और 500 का जुर्माना लगाया था.

कैलाश चौधरी की प्रॉपर्टी का ब्यौरा
कुल प्रॉपर्टी-55 लाख 04 हजार
चल संपत्ति- 23 लाख.94 हजार
अचल संपत्ति-31 लाख 10 हजार
नकद- 04 लाख 80 हजार
गहने- 10 तोला सोना

कैलाश चौधरी की पत्नी रूपों देवी की प्रॉपर्टी का ब्यौरा
कुल प्रॉपर्टी- 17 लाख 72 हजार
चल संपत्ति- 17 लाख 72 हजार
नकद- 3 लाख 60 हजार
गहने- 37 तोला सोना

यह भी पढ़ें: Exclusive: एबीपी शिखर सम्मेलन में सचिन पायलट बोले, 'राजस्थान में कांग्रेस को 2 चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली, इसबार...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget