एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है...', चूरू में BJP सांसद का टिकट कटने पर कांग्रेस विधायक ने कही ये बात

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. 15 नामों में सात सीटों पर नए चेहरे हैं, जबकि चूरू के वर्तमान सांसद का टिकट काट दिया गया है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. जिसमें से सात सीटों पर नए चेहरे सामने हैं. वहीं पांच सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा चुरु लोकसभा सीट की हो रही है. यहां से लगातार दो बार से बीजेपी सांसद रहे राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) का टिकट काट दिया गया है.

वहीं टिकट कटने के बाद राहुल कस्वां का सोशल मीडिया पर एक ट्वीट आया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार.. लेकर विश्वास-पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे. आप सभी संयम रखें. आगामी कुछ दिन बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी.'

कांग्रेस विधायक ने क्या लिखा? 
इसके बाद से इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है. अब कांग्रेस के किशनगढ़ के विधायक विकास चौधरी ने इसपर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुरुं लोकसभा सीट पर 'राजनीतिक बदलापुर' जारी है. दरअसल चुरु के सांसद के ट्वीट को कोट करते हुए किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'जीवन-संघर्ष की पुकार है, युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है..'

वहीं अब विकास चौधरी के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. चूंकि, विकास चौधरी का भी साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने टिकट काट दिया था. उसके बाद विकास का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद विकास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और चुनाव में उन्हें बड़ी जीत मिली. इसलिए विकास के इस ट्वीट का बड़ा मतलब निकाला जा रहा है. चर्चा है कि राहुल भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं? हालांकि, अभी इस पर राहुल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

क्या है जमीन हकीकत? 
राहुल कस्वां का टिकट कटने से कांग्रेस की नजर उनपर है. राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द चोटिया का कहना है कि राहुल अगर कांग्रेस के साथ जाते हैं तो उसका अलग असर पड़ेगा. चुरु जिले में राजनीतिक उठापटक देखी जा रही है, जिसका कुछ दिनों में ही असर दिखेगा. वहीं सूत्रों का कहना है कि बीजेपी चुरु जिले में कई विधायकों को भाजपाई बनाना चाह रही है. खासकर बसपा विधायक के बीजेपी में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें: In Photo: 'बेहतर इंसान होना सच्ची सफलता', डिनर विद कलेक्टर में कोटा DM ने जाना छात्रों का हाल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget