एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले BJP की बढ़ीं मुश्किलें, नाराज जाट समुदाय ने चलाया 'ऑपरेशन गंगाजल', जानिए मामला

Jat Reservation: आरक्षण के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जाट समाज ने ऑपरेशन गंगाजल चला रखा है. आरक्षण संघर्ष समिति गांव - गांव हाथ में गंगाजल रखकर बीजेपी को हराने के लिए कसम खिला रही है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: पूर्वी राजस्थान में जाट समाज बीजेपी से नाराज है. केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलने से बीजेपी के खिलाफ जाट समाज लामबंद हो गया है. आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से गांव- गांव 'ऑपरेशन गंगाजल' चलाया जा रहा है. जाट के हाथ में गंगाजल रखकर बीजेपी को हराने की कसम खिलायी जा रही है.

गांव-गांव में रैली भी निकाल कर भी बीजेपी को हराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में जाट समाज के ऑपरेशन गंगाजल से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

बीजेपी के खिलाफ जाटों का 'ऑपरेशन गंगाजल'

जाट समाज का ऑपरेशन गंगाजल भरतपुर, धौलपुर में चल रहा है. आरोप है कि भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है. आरक्षण के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जाट समाज ने ऑपरेशन गंगाजल चला रखा है. भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा कि जाट समाज जिस बात की ठान लेता है तो पूरा करके ही दम लेता है. जाट समाज अपनी नाक के लिए जान भी दे सकता है.

केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलाने की तेज हुई मांग

इतिहास भी है कि जब जाटों ने ठाना था तो दिल्ली को भी फतेह कर लिया था. आज बीजेपी सरकार तानाशाह के रूप में काम कर रही है. भरतपुर धौलपुर जिलों के जाटों को केंद्र में ओबीसी आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर धोखा दिया गया. किसानों पर अत्याचार किया. बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर तलवार चलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगाजल की गूंज पूरे राजस्थान में भी सुनाई देगी. बीजेपी के खिलाफ ऑपरेशन गंगाजल का समर्थन अन्य जातियों की तरफ से भी मिल रहा है.

जाट समाज की महिलाएं भी अभियान को आगे बढ़ाने में साथ दे रही हैं. बता दें कि आचार संहिता लगने से पहले जाट समाज का महापड़ाव लगभग 40 दिनों तक चला. मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद महापड़ाव स्थगित कर दिया गया. महापड़ाव में जाट समाज के लोगों ने गंगाजल की कसम खाई थी. चुनाव से पहले जाट समाज को आरक्षण नहीं मिलने पर ऑपरेशन गंगाजल चलाकर बीजेपी को हराने के लिए काम करेगा. 

जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर निशाना, बोले- बिना किसी खून-खराबे के...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget