एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर निशाना, बोले- बिना किसी खून-खराबे के...

Lok Sabha Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान की चार लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने राम मंदिर, धारा 370 का जिक्र कर कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला बोला.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी खुद अपने दम पर 370 और एनडीए गठबंधन के साथ 400 सीटें जीतेगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जोधपुर, पाली, जालौर-सिरोही बाड़मेर-जैसलमेर क्लस्टर बैठक के बाद पोलो मैदान में बूथ शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग था.

केंद्रीय गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

अमित शाह ने कहा कि नेहरू की एक गलती के कारण धारा 370 लागू कर दी गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादे को पूरा किया. हमने जनता की आवाज सुनी. जनता ने कहा कश्मीर हमारा है. धारा 370 हटाने की कोशिश के दौरान समूक्षा विपक्ष एकजुट हो गया. विपक्ष ने आशंका जताई कि खून खराबा होगा लेकिन बिना किसी खून खराबे के जम्मू कश्मीर से धारा 370 भी हटा दी.

जनता के वोट की ताकत से हो पाया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि 70 सालों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही. राम मंदिर निर्माण को लटकाने और अटकाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया.

'नरेंद्र मोदी हैट्रिक बनाकर एक बार फिर बनेंगे PM'

कांग्रेस ने राम मंदिर और भगवान राम के बारे में झूठे हलफनामे भी दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटों की ताकत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर ली गई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें 2014 में 55 फीसद वोट के साथ बीजेपी को को दी थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजस्थान की जनता ने 65 फीसद वोटों का आशीर्वाद देकर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया.

अब 2024 के लोकसभा चुनाव में 70 फीसद वोटों से 25 की 25 सीटों पर जनता का आशीर्वाद मिलेगा. नरेंद्र मोदी हैट्रिक बनाकर एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. 

MSP पर गेहूं-सरसों की खरीद न होने से किसान परेशान, सस्ते दाम पर फसल बेचने को मजबूर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget