एक्सप्लोरर

कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने दिया इस्तीफा, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की थीं सदस्य

Kumar Vishwas Wife Manju Sharma Resigns: कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने 15 अक्टूबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया था. उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था.

जाने माने कवि कुमार विश्वास की पत्नी डॉ मंजू शर्मा ने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. राजस्थान हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. मंजू शर्मा ने अपना इस्तीफा गवर्नर को भेज दिया है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह अपनी स्वेच्छा से सदस्य पद से त्यागपत्र दे रही हैं. उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था. 15 अक्टूबर 2020 को उन्होंने पद ग्रहण किया था. राजस्थान हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करते हुए पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए थे.

मंजू शर्मा के कार्यकाल में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती

हाईकोर्ट ने पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्य प्रणाली पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई करने का फैसला भी किया था. सब इंस्पेक्टर भर्ती की पूरी प्रक्रिया मंजू शर्मा के कार्यकाल में ही हुई. 

कमीशन के दो सदस्य जेल जा भेजे जा चुके

कमीशन के दो सदस्य पेपर लीक के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ भी जांच शुरू होने की उम्मीद है. सदस्यों और पूर्व अध्यक्ष पर शिकंजा कसना भी तय माना जा रहा है.

मेरे खिलाफ कोई भी जांच लंबित नहीं- मंजू शर्मा

मंजू शर्मा ने राज्यपाल के नाम इस्तीफा लिखते हुए कहा, "मैंने अपना पूरा कार्यकारी व निजी जीवन अत्यन्त पारदर्शिता व ईमानदारी से काम करते हुए व्यतीत किया है किंतु गत दिनों एक भर्ती प्रक्रिया में उत्पन्न हुए विवाद के कारण मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा एवं पूरे आयोग की गरिमा प्रभावित हुई है. जबकि मेरे विरुद्ध किसी भी पुलिस संस्थान अथवा किसी भी जांच एजेंसी में न किसी प्रकार की कोई भी जांच लंबित है और न ही मुझे किस भी प्रकरण में कभी भी अभियुक्त माना गया है."

 

डॉ मंजू शर्मा का इस्तीफा पत्र
डॉ मंजू शर्मा का इस्तीफा पत्र

सार्वजनिक जीवन में शुचिता की पक्षधर- मंजू शर्मा

आगे उन्होंने कहा, "फिर भी, सार्वजनिक जीवन में शुचिता की सदैव पक्षधर होने के कारण आयोग की गरिमा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोपरि मानते हुए मैं स्वेच्छा से राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य पद से अपना त्यागपत्र दे रही हूं."

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget