एक्सप्लोरर

Kota News: खाली प्लॉट में भरा पानी बना जानलेवा, खेलने गए 3 साल के मासूम की डूबने से मौत, परिजनों ने UIT पर लगाया ये आरोप

Kota News: कोटा में एक 3 साल के बच्चे की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने यूआईटी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी प्लॉट से पानी नहीं हटाया गया था.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में सुभाष नगर द्वितीय में एक तीन साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने यूआईटी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लंबे समय से खाली प्लॉट पड़ा हुआ है, जिसमें पानी भरा हुआ है. कई बार शिकायत के बाद भी खाली प्लॉटों को भरा नहीं गया. वहीं अब पानी को खाली नहीं करते. इसकी वजह से एक मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

मासूम बच्चे भाविक के पिता तुषार प्रजापति का कहना है कि शुक्रवार (9 फरवरी) को शाम करीब 6.30 बजे भाविक घर से खेलने के लिए गया था. इसके बाद वह काफी देर बाद भी वापस नहीं आया, तो उसकी तलाश की. इस दौरान लगभग दो घंटे तक ढूंढने के बाद खाली प्लॉट में चेक किया, तो वह पानी में गिरा था.  उन्होंने आगे कहा कि प्लॉट में पानी भरने के साथ ही दलदल और झांडियों के कारण बड़ी मुश्किल से उसे निकाला जा सका. इसके बाद भाविक को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भाविक के पिता तुषार प्रजापति का कहना है कि मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार यूआईटी प्रशासन है.

धरने पर बैठे बच्चे के परिजन  
वहीं इस हादसे के बाद से बच्चे के परिजन धरने पर बैठे हैं. वार्ड पार्षद सोनू धाकड़ का कहना है कि जब तक पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा नहीं दे दिया जाता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. इसके साथ ही जमीन मालिक पर कार्रवाई की जानी चाहिए और वहां पर खाली पड़े सभी प्लॉटों को भरना चाहिए. जो लोग चारदीवारी नहीं करते उनके प्लॉटों को यूआईटी द्वारा निरस्त किया जाना चाहिए. इन सभी मांगों को लेकर सुबह से ही परिजन और स्थानीय निवासी धरने पर बैठे हैं. कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' मिलने पर भरतपुर में भी खुशी का माहौल, बांटी गईं मिठाइयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget