एक्सप्लोरर

Kota: पढ़ाई का तनाव लील रहा जिंदगियां! पांच दिन के भीतर तीसरे छात्र ने की खुदकुशी

Kota Student Suicide Case: राजस्थान का कोटा शहर इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चों की पहली पसंद रहा है लेकिन बीते कुछ समय से यहां से परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं.

Kota News: कोटा (Kota) में कोचिंग स्टूडेंट्स (Coaching Class) की खुदकुशी (Suicide) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. बीते पांच दिन में तीन कोचिंग छात्रों ने मौत को गले लगा लिया. कोटा में शुक्रवार को रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रहे एक और कोचिंग छात्र ने खुदकुशी कर ली. यह छात्र कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में रह रहा था. छात्र ने करीब 9 बजे हॉस्टल के रूम में फंदा लगा लिया.

थानाधिकारी गंगा सहाय के मुताबिक मृतक छात्र (17) बिहार के पटना का रहने वाला था और कोटा में एक साल पहले ही आया था. वह नीट की तैयारी के साथ 12वीं पढ़ाई भी कर रहा था. स्टूडेंट के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पढ़ाई से तनाव होने की बात लिखी है. उसका शव एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया गया है और परिजनों को सूचना कर दी गई है. कुन्हाडी थाने में एक दिन पहले ही यूपी के बुंदेलखंड के छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. वह चार बहनों का एकलौता भाई थी. 

बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान
उधर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनीज फतिमा और सदस्य अरूण भार्गव पोस्टमार्टम रूप पहुंचे और कोचिंग स्टूडेंट्स की हो रही मौत पर संज्ञान लेकर प्रशासन से बात की. उनसे यह कहा कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो ऐसे प्रयास किए जाएं. उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के बाद ना तो कोचिंग का कोई प्रतिनिधि था और ना ही कोई हॉस्टल का प्रतिनिधि पहुंचा. ये मानवता को शर्मसार करता है. इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा.

पांच महीने में 9 स्टूडेंट्स ने की खुदकुशी
वर्ष 2023 में सबसे अधिक सुसाइड केस देखने को मिल रहे हैं.  अब तक इन पांच महीने में 9 छात्रों ने खुदकुशी कर ली है. जनवरी महीने में यूपी के दो लड़कों ने खुदकुशी कर ली जबकि बिहार के एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया था. इसके बाद फरवरी में एक छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. वह बाड़मेर की रहने वाली थी. इसके बाद 24 फरवरी में ही यूपी के बदायूं के रहने वाले एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया. 26 अप्रेैल को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली. उसने हॉस्टल के रूम में फांसी लगाई थी. वह एमपी की रहने वाली थी. इसके बाद मई महीने में ही बेंगलुरु के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. वह एक दिन पहले ही नीट की परीक्षा देकर आया था. उसकी मौत के दो दिन बाद 11 मई को बुंदेलखंड के रहने वाले छात्र ने 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: NCR से अलग होने का भरतपुरवासी कर रहे इंतजार, कैसे बढ़ती गई लोगों की परेशानियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना
राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget