एक्सप्लोरर

कोटा जिले के राजकीय-गैर राजकीय स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी, जानें क्या है वजह?

Schools Holiday: कोटा में कक्षा 1 से 12 वीं तक के समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है.

Kota Schools Holiday: राजस्थान में भारी बारिश की वजह से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी जा रही है. इस बीच कोटा से बड़ी खबर सामने आई है. मौसम विभाग द्वारा कोटा जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना के तहत रेड अलर्ट जारी किया गया है. रेड अलर्ट को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 13 अगस्त (मंगलवार) का अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है.

 कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी 

जिला कलक्टर और अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कोटा डॉ. रवींद्र गोस्वामी ने जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 13 अगस्त का अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है. शिक्षकों और अन्य स्टाफ को स्कूल आना होगा.

स्कूलों ने लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई
जिला कलक्टर ने जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश की पालना सुनिश्चित करें. यदि कोई भी संस्था प्रधान आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. 

राजस्थान बारिश ने बढ़ाई परेशानी

राज्य के अनेक जिलों में कई दिन से हो रही बारिश व आगामी कई दिन मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्चाधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए. राज्य में बारिश जनित हादसों के कारण बीते चौबीस घंटे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति है.

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Accident: वीडियो बनाते समय बेकाबू होकर नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget