एक्सप्लोरर

Rajasthan Road Accident: कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिडंत में दो की मौत, 10 घंटे बाद निकाले जा सके शव

Rajasthan के कोटा में ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण कि ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया. ट्रैक्टर के ड्राइवर की तलाश जारी है.

राजस्थान (Rajasthan) में कोटा (Kota) के नजदीक नेशनल हाइवे 52 पर एक ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण कि ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया. मृतकों के शव ट्रेलर में इस कदर फंसे थे कि हादसे के करीब 10 घंटे बाद बडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. मृतकों की पहचान मेरूकला अजमेर निवासी ड्राइवर महेंद्र कहार और साथी छोटू लाल के रूप में हुई है. वे रायपुर छत्तीसगढ़ से लोहे की एंगल भरकर अजमेर जा रहे थे. 

बहुत तेज थी टक्कर
टैक्टर पीछे थ्रेसर मशीन लगाकर झालावाड़ की तरफ से कोटा की ओर आ रहा था. वहीं 16 टायरों वाला ट्रेलर भी झालावाड़ की तरफ से कोटा की ओर आ रहा था. जगपुरा के पास दोनों में टक्कर हो गई. ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से 5 फीट नीचे जा गिरे. हादसे में ट्रैक्टर का पीछे का हिस्सा ट्रेलर में दब गया. सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. लोहे की एंगलों को हटाने के लिए करीब 7 बजे जेसीबी भी मंगवाई गई. फिर एक-एक करके एंगलों को साइड में किया गया. 

UPSC Result 2021: भरतपुर की दीपेश कुमारी को दूसरे प्रयास में मिली 93वीं रैंक, नौकरी से इस्तीफा देकर की UPSC की तैयारी

क्रेन मंगानी पड़ी
दोपहर तक भी केबिन में डेडबॉडी फंसे होने की जानकारी सामने नहीं आई थी. ट्रेलर को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई. जैसे ही क्रेन की सहायता से ट्रेलर को सीधा करने की कोशिश की गई तो उसमें दो शव फंसे नजर आए, उसके बाद उन्हें निकाला गया. ड्राइवर सीट पर ही फंसा रह गया और उसके पीछे उसका साथी. हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चिपक गया. इससे ये पता नहीं लगा कि अंदर कोई है भी, या नहीं. 

ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश जारी
ट्रेलर को खिसकाने पर ड्राइवर की सीट पर एक शव फंसा दिखा. उसे सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया. इसके बाद केबिन के कुछ हिस्से को तोड़ा गया तो पीछे खलासी का शव भी फंसा हुआ नजर आया. हादसे के समय खलासी ड्राइवर के पीछे की सीट पर सो रहा था. वहीं ट्रैक्टर के ड्राइवर की तलाश जारी है.

अधिकारी ने क्या बताया
प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार ने बताया, दोनों वाहन कोटा की तरफ आ रहे थे. हादसे से लग रहा है कि ट्रैक्टर के हाइवे पर चढ़ने के दौरान ट्रेलर ने टक्कर मारी है. ट्रेलर में लोहे के एंगल भरे हुए थे. जिन्हें जेसीबी की सहायता से साइड में किया गया. शाम को ट्रेलर से दो शव निकाले हैं जो केबिन में बुरी तरह से फंसे हुए थे.

Rajasthan Board Class 12th Results 2022: इंतजार खत्म, आज इस समय जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget