एक्सप्लोरर

Kota: कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में जल्द सुनाई देगी बाघ की दहाड़, वन विभाग ने की ये तैयारी

Mukundara Hills Tiger Reserve: रणथंबोर की फलोदी रेंज में चयनित किए गए बाघ टी 110 को जल्द ही मुकुंदरा में शिफ्ट किया जाएगा. वन विभाग की टीम फिर से सर्च अभियान शुरू कर रही है.

Rajasthan News: राष्ट्रीय मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य (Mukundara Hills Tiger Reserve) में जल्द ही बाघ की दहाड़ सुनाई देगी और जंगल आबाद होगा. लम्बे समय से राजस्थान में कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को बाघ की तलाश है. बाघ को कोटा लाने के लिए वन विभाग (Forest department) की ओर से रणथम्भौर में तैयारी पूरी कर ली गई है. गत 17 अक्टूबर को ही मुकुंदरा में बाघ आने की पूरी संभावना थी लेकिन अंतिम समय में स्थानीय विधायक दानिश अबरार के हस्तक्षेप के चलते मामला टल गया था. उसके बाद विधायक दानिश अबरार ने सीसीएफ कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन भी किया था जिसमें सीसीएफ के खिलाफ अमर्यादित भाषण देने पर सार्वजनिक रुप से विधायक को माफी भी मांगनी पड़ी थी.

विधायक दानिश अबरार और सीसीएफ व फील्ड डायरेक्टर सेडूराम यादव के बीच काफी नोकझोंक भी हुई थी. इस घटनाक्रम की रिपोर्ट राज्य सरकार के स्तर पर जाने के बाद सरकार ने मुकुंदरा में बाघ भेजने का आदेश फिर से जारी कर दिया. इसके बाद वन विभाग की ओर से दुबारा डॉक्टर्स की तीन सदस्यीय कमेटी और ट्रेंकुलाइज टीम को भी तैनात कर दिया गया है. जैसे ही बाघ आएगा ट्रेंकुलाइज टीम उसे ट्रेंकुलाइज कर आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कर मुकुंदरा के लिए रवाना होगी. 

वन विभाग की तैयारियां पूरी
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ आने की उम्मीद जगी है. वन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. जैसे ही बाघ ट्रेंकुलाइज होगा, तत्काल ये मुकुंदरा के लिए लाया जाएगा. बता दें कि इस मामले में विधायक संदीप शर्मा ने भी वनमंत्री को पत्र लिखा था और जल्द से जल्द मुकुंदरा में बाघ शिफ्ट करने की मांग की थी. इसी तरह विधायक भरत सिंह ने भी वन विभाग के अधिकारियों से बात कर मुकुंदरा में बाघ शिफ्टिंग में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और जल्द बाघ शिफ्ट करने की बात कही थी.

मुकुंदरा में शिफ्ट करने की तैयारी
कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के लिए रणथंबोर की फलोदी रेंज में चयनित किए गए बाघ टी 110 को जल्द ही मुकुंदरा में शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं लेकिन बाघ को ट्रेंकुलाइज नहीं कर पाने की वजह से अभी शिफ्टिंग नहीं हो सकी है. वहीं दिवाली के चलते सर्चिंग भी रुकी हुई थी. अब वन विभाग की टीम दिवाली निकलने के बाद फिर से सर्च अभियान शुरू कर रही है.

विशेषज्ञों के अनुसार बाघ 1 दिन में 28 किलोमीटर तक चल सकता है. ऐसे में हर दिन उसका मूवमेंट अलग-अलग जगह बना रहता है. रणथंबोर टाइगर रिजर्व से शिफ्टिंग के लिए चार बाघों को चिन्हित किया गया था जिसमें से टी 113 को सरिस्का और टी 110 को मुकुंदरा भेजा जाना था. इसके लिए 15 अक्टूबर से शिफ्टिंग ऑपरेशन चलाया गया. इसके कुछ दिन बाद ही टी 113 तालेड़ा रेंज से ट्रेंकुलाइज कर सरिस्का शिफ्ट कर दिया गया. 18 अक्टूबर को टी 110 को ट्रेंकुलाइज कर मुकुंदरा शिफ्ट किया जाना था. इसके लिए ट्रेंकुलाइज टीम में फलोदी रेंज के जोन नंबर 9 में तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रोक दिया गया. एक बार फिर से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 

Rajasthan News: अब बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा फ्यूल सरचार्ज का झटका, 21 पैसे प्रति यूनिट निकाली गई रिकवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget