एक्सप्लोरर

Kota News: डेढ़ लाख के सोने का हार ऑटो रिक्शा में छोड़ गया शख्स, ऑटो ड्राइवर ने घर जाकर लौटाया, हर तरफ हो रही तारीफ

Kota News: ऑटो ड्राइवर फिरोज खान ने उसे अपने पास रखा और अगले दिन कोटा ऑटो यूनियन को बताई और ईमानदारी का परिचय देते हुए सोने का हार और बैग उसके मालिक को लौटा दिया.

Kota News: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में इन दिनों एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ईमानदारी के चर्चे सुर्खियों में हैं. यहां कोटा रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो में बैठा एक व्यक्ति अपना बैग सीट पर भूल गया. उसके बैग का ना उसे ध्यान रहा, ना ऑटो ड्राइवर को. ऑटो ड्राइवर यात्री को छोड़ने के बाद घर पहुंचा तो ऑटो में बैग रखा मिला. उसने बैग को देखा तो उसमें सोने का हार भी था. 

मालिक को लौटा दिया
ऑटो ड्राइवर फिरोज खान ने उसे अपने पास रखा और अगले दिन पूरी जानकारी कोटा ऑटो यूनियन को बताई और ईमानदारी का परिचय देते हुए सोने का हार और बैग उसके मालिक को लौटा दिया. बैग मालिक अशोक नागर ने बताया की उसके बैग में कीमती सामान सहित डेढ़ लाख के सोने का हार था. 

पीछे की सीट पर रखा था
गौरतलब है की कोटा महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी अशोक नागर कोटा स्टेशन से अपने घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठा था. यहां ऑटो ड्राइवर फिरोज खान ने उन्हें घर छोड़ा और वापस स्टेशन की तरफ निकल गया. बुधवार तड़के ड्राइवर फिरोज खान रमजान की सहरी के लिए घर चला गया. घर पहुंच कर ऑटो की सफाई की तो पीछे वाली सीट पर बैग रखा मिला. 

Rajasthan News: प्रधान के घर मोबाइल चार्जर की चोरी, ढूंढने में जुटा पूरा थाना; 125 CCTV खंगाले तब जाकर हुई गिरफ्तारी

बैग चेक किया तो...
उसने बैग चेक किया तो उसमें सोने का पौने दो तोला का हार सहित अन्य सामान मिले. सुबह होते ही ड्राइवर फिरोज खान ने तत्काल इसकी सूचना यूनियन अध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना और संभागीय अध्यक्ष अनीस राईन को दी. ऑटो ड्राइवर यूनियन पंहुचा और ऑटो यूनियन के साथ महारणा प्रताप कॉलोनी निकल पड़े. 

यहां कॉलोनी में अशोक नागर के घर पहुंचकर बैग ऑटो में भूलने की बात कही तो अशोक नागर ने पुष्टि कर दी.  यहां वार्ड 42 के पार्षद हुकमचंद मौके पर बुलाया गया और सभी लोगो के मौजूदगी में बैग मालिक को बैग और हार सौंपा गया. 

कोटा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ने यह बताया
कोटा ऑटो यूनियन के संभागीय अध्यक्ष अनीस राइन ने बताया की ऑटो ड्राइवर फिरोज खान ने ईमानदारी का परिचय दिया है. उसने डेढ़ लाख के सोने का हार वापस उसके मालिक तक पहुंचाया है. फिरोज खान की ईमानदारी के बाद लोगों ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया है. 

पूरे कोटा शहर में उसके चर्चे हो रहे हैं. यही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग खूब स्वागत सत्कार कर रहे हैं. हमारी ऑटो यूनियन का यह प्रयास है कि किसी का भी सामान छूट जाये तो हम उसके मालिक तक पहुचायेंगे. कई बार मालिक नहीं मिलने पर हम पुलिस को सामान सौंप देते हैं. 

Jahangirpuri Nsews: दिल्ली में जहांगीरपुरी के बनने की कहानी है कुछ ऐसी, पहले मिला था साढ़े बाईस गज का प्लॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget