एक्सप्लोरर

Kota News: दुकान पर चाय पीने गया था RAC जवान, वहीं आ गई मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Rajasthan News: जवान जैसे ही चाय पीकर खड़ा हुआ उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गया. आरएसी जवान को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Kota RAC Jawan Died: कहते हैं मौत कब आ जाए किस बहाने से आ जाए कोई नहीं जानता. ऐसी ही घटना कोटा के दादाबाडी क्षेत्र में देखने को मिली, जहां एक आरएसी के जवान की कुछ ही क्षणों में मौत हो गई. दरअसल, आरएसी के जवान ने जैसे ही चाय पी और चाय पीकर खड़ा हुआ तो चक्कर आते ही नीचे गिर गया. मुंह से झाग आने लगे और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं.

दुकान पर पीने गए थे चाय

कोटा शहर के दादाबाडी थाना क्षेत्र के आरएसी क्षेत्र में रहने वाले आरएसी के कांस्टेबल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. इस वजह से आरएसी बटालियन के जवानों में शोक व्याप्त है. पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल अपने साथी के साथ शिवपुरा चौराहे पर चाय पीने गया था. चाय पी कर जैसे ही वह खड़ा हुआ उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गया. आरएसी जवान को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
6 साल पहले हुआ था एक्सीडेंट

मृतक श्योजीलाल (42) वर्ष 2001 से सेकंड आरएसी डी कंपनी में तैनात था. बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है, लेकिन मामला संदिग्ध होने से पुलिस जांच कर रही है. मृतक श्योजी लाल मूलरूप से भीलवाड़ा जिले का रहने वाला था और कोटा में आरएसी बटालियन द्वितीय में पोस्टेड था. श्योजी लाल अपने परिवार के साथ सरकारी क्वाटर में रहता था. श्योजी लाल का 6 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था, उसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब रहती थी. मृतक जवान की दवाइयां चल रही थी. मृतक को मिर्गी भी आती थी, उसके दो बच्चे हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: पीएम मोदी और AIMIM चीफ ओवैसी पर सचिन पायलट का निशाना, कहा- 'बड़ा स्पेशल है ये फरवरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget