एक्सप्लोरर

कोटा में कोचिंग जाने के बजाय चेन्नई पहुंच गई NEET की छात्रा, पकड़ने में छूटे पुलिस के पसीने, जानें पूरा मामला

Kota Misisng Student Case: कोटा से लापता हुई छात्रा को चेन्नई से बरामद कर लिया गया था. छात्रा 10 जून को हॉस्टल से कोचिंग इंस्टीट्यूट जाने के लिए निकली थी. पुलिस लगातार छात्रा की तलाश में जुटी थी.

Kota NEET Coaching Missing Student Case : कोटा शहर में लाखों स्टूडेंट कोचिंग कर रहे हैं. ऐसे में कुछ स्टूडेंट भटक भी जाते हैं या कई परिस्थितियों से यहां से अपने घर या कहीं और चले जाते हैं जो पुलिस के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर देते हैं. परिजन लगातार परेशान होते हैं और अपने बच्चे की कुशक्षेम पूछते रहते हैं. पुलिस भी काफी प्रयास करती है और कई बच्चों को दस्तयाब भी कर लेती है.

अब तक कोटा से किसी ना किसी कारण से लापता हुए सभी बच्चों को दस्तयाब किया गया है. ऐसा ही एक मामला और आया जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग कोचिंग छात्रा को सकुशल अपने स्थान तक पहुंचा दिया गया है.

कोचिंग करने गई थी और रेलवे स्टेशन पहुंच गई
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थानाधिकारी थाना महावीर नगर एवं मानव तस्करी विरोधी यूनिट टीम की संयुक्त टीम द्वारा कोंचिग स्टूडेंन्ट की तलाश के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दस्तयाब कर लिया है. उन्होंने कहा कि 10 जून 2024 को सुबह 7.00 बजे हॉस्टल से छात्रा कोंचिग गई थी.

डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 11 जून 2024 को महावीरनगर निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट दी थी कि हमेशा की भांति 15 वर्षीय नाबालिग बालिका कोंचिग मे नीट की कोंचिग के लिए गई थी जो कोंचिग समय पूरा होने के बाद वापस हॉस्टल नहीं आई. इस पर थाना महावीर नगर पर धारा 363 भादसं में प्रकरण दर्ज कर उक्त नाबालिग की तलाश शुरू की थी.

कोटा से चेन्नई पहुंच गई थी बालिका
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए लिए नाबालिग की तलाश के लिए नियती शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान सैल कोटा शहर के निर्देशन में विशेष टीमों को लगाया गया. विशेष टीम द्वारा फरियादी एवं बालिका के परिजनो से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई. तकनिकी पुलिसिंग एवं मुखबिरों से सूचनाओं का समावेश करते हुए बालिका की तलाश की गई तो पता चला कि नाबालिग बालिका 10 जून को सुबह हॉस्टल से निकल कर कोचिंग इंस्टीट्यूट जाने की बजाय कोटा जक्शन पहुंच गई.

इसके बाद कोटा जक्शन से सम्पर्क क्रांति से सूरत जाने तक की सूचना मिलने पर विशेष टीम को परिजनो के साथ रवाना किया गया. विशेष टीम द्वारा सूरत गुजरात में नाबालिग को तलाश किया गया उसके मुंबई पहुंचने की जानकारी मिली. टीम जब मुंबई तो पता चला कि नाबालिग ट्रेन से चेन्नई चली गई है.

आखिर नाबालिग बालिका यहां से क्यों गई?  
विशेष टीम चेन्नई स्थित परियामेठ कस्बे से उक्त बालिका का रेस्क्यू कर उसे वापस कोटा लाई. नाबालिग की  लगातार काउसंलिग की गई. जिसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करते हुए बालिका गृह में दाखिल करवाया गया है. 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपनी सूझबूझ से तकनिकी पुलिसिंग एवं मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर चेन्नई से खोज लिया गया. पुलिस ने परिजनों की खोई हुई मुस्कान लौटाने का सराहनीय कार्य किया. बालिका यहां से क्यों गई इस संदर्भ में काउंसलिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में राजस्थान की हलचल! सीएम ने की पीएम से मुलाकात, अमित शाह से मिले राज्यपाल, ओम बिरला के साथ भी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget