एक्सप्लोरर

Kota News: केंचुआ खाद के नाम पर कंटेनर में जा रही थी 50 लाख की अवैध शराब, एक हजार कार्टन जब्त

कोटा में आबकारी विभाग को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कंटेनर से 50 लाख रुपए की एक हजार कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है. मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 Illegal Liquor Smuggling Case: कोटा में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे 52 पर दिल्ली से गुजरात जा रही करीब 50 लाख की शराब जब्त की गई है. शराब केंचुआ खाद के नाम पर कट्टों के नीचे रखकर कंटेनर से ले जाई जा रही थी. मामले में बाड़मेर निवासी कंटेनर चालक को गिरफ्तार भी किया गया है. पकड़ी गई एक हजार कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है. 

9 ब्रांड की शराब में 4 ब्रांड के बीयर और 5 ब्रांड की व्हिस्की

जिला आबकारी अधिकारी के दुर्गा शंकर मीणा ने बताया कि मुखबिर से एक कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब गुजरात ले जाने की सूचना मिली थी. नेशनल हाईवे 52 पर सुकेत टोल नाके के नजदीक कार्रवाई करते हुए कंटेनर को पकड़ लिया. आबकारी विभाग के रामगंजमंडी पीओ प्रहलाद राजपूत ने कहा कि कुल 9 ब्रांड की शराब में 4 ब्रांड के बीयर और पांच ब्रांड की व्हिस्की शामिल है. आरोपी कंटेनर चालक बाड़मेर के बिजासर का निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल है. गिरफ्तार चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है. अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. 

पंजाब में बनी हुई है शराब, दिल्ली में जमा कराई गई ड्यूटी

जिला आबकारी अधिकारी मीणा का कहना है कि शराब पंजाब में बनी हुई है, लेकिन इसकी ड्यूटी दिल्ली में जमा कराई गई है. शराब की बोतलों और कार्टन पर दिल्ली में बेचने की जानकारी लिखी है. ऐसे में शराब दिल्ली से ही गुजरात भेजी जा रही थी. शराब भेजने वाले आरोपियों के बारे में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि गुजरात में कहां सप्लाई होनी थी. भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के बियर और व्हिस्की मिले हैं. अवैध शराब तस्करी के खेल में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

CBI Raid on CM Ashok Gehlot Brother: सीएम गहलोत के भाई के घर पर सीबीआई ने मारी रेड, जानें- क्या है पूरा मामला

70 किमी तक कंटेनर के पीछे लगी रही आबकारी की टीम

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग पहले से ही सतर्क था. सुकेत टोल नाके के नजदीक नाकेबंदी भी की गई थी. पूरी कार्रवाई में कोटा और रामगंजमंडी की टीम शामिल रही. दोनों टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है. कोटा से ही कंटेनर का पीछा आबकारी विभाग की टीम कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. कोटा की टीम 70 किमी तक कंटेनर का पीछा करती रही. सुकेत टोल प्लाजा के पास आबकारी विभाग ने नाकेबंदी की हुई थी. टम को केवल इतनी जानकारी थी कि कंटेनर के जरिए अवैध शराब का जखीरा गुजरात जा रहा है. करीब डेढ़ घंटे में 4 कंटेनर मौके से निकले. चारों कंटेनरों को रुकवाकर जांच की गई. जांच के दौरान एक सफेद कंटेनर से जखीरा जब्त हुआ. 

Rajasthan News: राजस्थान में खाकी हुई शर्मशार, एसपी के नाम पर रिश्वत लेने वाले 2 इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget