एक्सप्लोरर

Kota: किसानों ने दिया अल्टीमेटम- 'अगर फिर हुआ ऐसा तो मंडी में नहीं घुस पाएंगे अधिकारी'

Kota News: राजस्थान के कोटा में मंडी में शेड न बने होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिससे किसान संगठन बिफरा हुआ है. उसने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Rajasthan News: कोटा (Kota) में किसानों की समस्याओं को लेकर कई संगठन और पार्टियां समय-समय पर उनके हक की मांग करती रही हैं. बेमौसम (Unseasonal Rain) हुई बारिश से किसानों का अनाज खराब हो रहा है जिसके कारण औने-पौने दामों पर उन्हें फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. हाड़ौती में पहले ही फसल खराब होने से दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है. अब व्यापारियों के यार्ड पर कब्जा किए जाने से किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है और मंडी प्रशासन मूकदर्शक बनकर देख रहा है.

अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे (Manoj Dubey) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. दरअसल, भामाशाह कृषि उपज मंडी में प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों का अनाज भींग गया और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

कोटा में हजारों करोड के कार्य हो रहे है तो मंडी में शेड क्यों नहीं
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भामाशाह कृषि मंडी में अगर फिर से किसानों का अनाज बर्बाद हुआ तो मंडी के अधिकारी मंडी के गेट के अंदर नहीं घुस पाएंगे. राज्य सरकार और जिला प्रशासन मंडी में बरसात से किसानों की जिंस भीगने से बचाव के पुख्ता उपाए करें. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हजारों करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं फिर कृषि मंडियों में पर्याप्त मात्रा में शेड निर्माण क्यों नहीं हो रहा है? 

ऐसे कैसे किसानों की आय दुगुनी होगी
किसानों की आय दोगुना करने के बड़े-बड़े वायदे मोदी सरकार ने किए थे लेकिन किसानों को फसल की लागत निकालने के लिए भी जूझना पड़ रहा है. दुबे ने कहा कि नीलामी स्थल पर बने यार्ड में व्यापारियों का माल जमा रहता है. इससे किसानों को मजबूरी में खुले में ढेर लगाने पड़ते हैं. ऐसे में बारिश से किसानों की जिंस भीग जाती है. बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी और कटी फसल तबाह और बर्बाद हो गई. किसान बची हुई उपज को मंडी में लेकर पहुंचता है तो यहां भी उसे खून के आंसू रोने को मजबूर होना पड़ रहा है. लेकिन अब प्रशासन ने नहीं सुनी तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress Crisis: अनशन पर अकेले बैठेंगे सचिन पायलट! कांग्रेस विधायक और मंत्री रहेंगे दूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajsthan News: भीलवाड़ा में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, BSNL टॉवर धराशायी; अस्पताल का मुख्य द्वार भी ढहा
भीलवाड़ा में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, BSNL टॉवर धराशायी; अस्पताल का मुख्य द्वार भी ढहा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सुरक्षा में चूक पर एक्शन, डीडवाना कुचामन एसपी हटाए गए
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सुरक्षा में चूक पर एक्शन, डीडवाना कुचामन एसपी हटाए गए
Jaipur Rain Update: जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
Dungarpur News: बेखौफ बदमाशों की दबंगई, महिला की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी-जेवरात लूटे
डूंगरपुर में बेखौफ बदमाशों की दबंगई, महिला की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी-जेवरात लूटे

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget