एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा से उठी गोडावण पक्षी को बचाने की मांग, आंदोलन की तैयारी में पर्यावरण प्रेमी

Kota News: विगत 30 वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो पश्चिमी राजस्थान के अतिरिक्त पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के विस्तृत क्षेत्र में गोडावण पाए जाते थे.

Rajasthan News: विश्व की अति संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों (Critically Endangered Bird Species) में से एक गोडावण (Godavan Bird) और उसके संरक्षण की आवश्यकता के लिए जितने भी प्रयास किए जाएं वह कम हैं. इनकी वर्तमान संख्या 150 से 300 के बीच आंकी जा रही है, जो कि किसी भी प्रजाति के सफल प्रजनन और उसकी आनुवांशिक विविधता के लिए आवश्यक 'क्रिटिकल नम्बर से बहुत कम है. यही कारण है कि प्रोजेक्ट बस्टर्ड के माध्यम से इनके संरक्षण-प्रजनन के लिए राष्ट्रीय मरु उद्यान को चुना गया. योजना यह थी कि अंडों में से चूजे निकलने के बाद उन्हें सोरसन, जिला बारां (Baran) के सुरक्षित क्षेत्र में अनुकूलन के लिए छोड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. अब कोटा (Kota) के पर्यावरण और पक्षी प्रेमी आंदोलन की रूपरेखा बना चुके हैं.

वर्ष 2001 में यहां थे गोडावण
हम लोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि सोरसन में वर्ष 2001 तक गोडावन पक्षी रहा करते थे, ऐसे में यहां उन्हें बसाने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी. इसके लिए सरकार ने बजट भी जारी कर दिया था, लेकिन क्या समस्या है जो इन्हें यहां नहीं लाया जा रहा. उन्होंने कहा कि इसके लिए अब कई संगठनों को साथ लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जा रही है.  

कई प्रदेशों में पाए जाते थे गोडावन
वैज्ञानिकों ने पाया था कि यह क्षेत्र चूजों के पारिस्थितिक अनुकूलन के लिए सर्वथा उपयुक्त है, लेकिन जो भी कारण रहे हो, इस योजना को बस्ते में बंद कर के जैसलमेर जिले में ही चूजों को रखा जा रहा है. विगत 30 वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो हम पाते हैं कि पश्चिमी राजस्थान के अतिरिक्त पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के विस्तृत क्षेत्र में गोडावण पाए जाते थे. धीरे-धीरे इनके प्राकृतिक आवास घास के मैदानों पर मानवीय दबाव बढ़ता गया और गोडावन का वितरण क्षेत्र सिकुड़ कर पश्चिमी राजस्थान तक सीमित हो गया. 

वर्तमान स्थिति यह है कि अब सभी उपरोक्त राज्य सरकारें गोडावण के संरक्षण प्रजनन केन्द्र स्थापित करने में रुचि ले रही हैं, लेकिन उन्हें गोडावण के अंडे कहां से मिलेंगे, अर्थात उन सभी को जैसलमेर के वातावरण में अनुकूलित चूजे या अवयस्क गोडावण लेने पड़ेंगे. अच्छा हो कि वैज्ञानिक व नीति निर्धारक अपनी जिद छोड़ कर चूजे को अनुकूलन के लिए सोरसन में प्रस्तावित केन्द्र में जल्द से जल्द स्थापित करें. सोरसन के वातावरण में पले-बढ़े अवयस्क गोडावणों को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश के वातावरण के अनुकूल ढलने में आसानी रहेगी.

जितना महत्व बाघ का उतना ही घास का
वनों के संरक्षण में जो महत्व बाघ परियोजना का है, वहीं महत्व घास के मैदानों (चारागाह, ओरण, चरनोई की भूमि) के संरक्षण में गोडावण व बस्टर्ड समूह के अन्य पक्षियों का है. भारत में दुग्ध उत्पादन और मवेशियों की संख्या को ध्यान में रख कर सोचें तो चारागाहों का संरक्षण गोडावण और मनुष्य दोनों के लिए ही आवश्यक है. इन क्षेत्रों में भू-उपयोग परिवर्तन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. पठारी घास के मैदानों पर अवैध खनन और अवैज्ञानिक चराई का दबाव बना रहता है. इसके लिए आवश्यक है कि स्थानीय लोगों को साथ लेकर गोडावण व उसके पर्यावरण के संरक्षण के दीर्घगामी उपाय किए जाएं. कोटा के वन्यजीव प्रेमी विगत वर्षों में सोरसन के गोडावण पालन केन्द्र के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करते रहे हैं, लेकिन राजस्थान में अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

REET Exam 2023: परीक्षा देने पहुंचीं महिलाओं ने नहीं किया नियमों का पालन, परीक्षा केंद्र के बाहर करना पड़ा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget