एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'जनता का गुस्सा पहले कभी इतना...', कोटा में कांग्रेस की रैली के दौरान बोले गोविंद सिंह डोटासरा

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने कोटा में बीजेपी सरकार के खिलाफ विशाल रैली कर जनता के गुस्से को आवाज दी. डोटासरा ने पीएम मोदी और राज्य सरकार पर तीखे हमले बोलते हुए चुनावी तैयारी का आह्वान किया.

राजस्थान के कोटा में 10 सितंबर को कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली. इस रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ जनता का गुस्सा पहले कभी इतना नहीं था. 

रैली के दौरान हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किशोर सागर तालाब से कोटा जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला. 

डोटासरा का पीएम मोदी पर सीधा हमला

रैली के दौरान डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘पहला चुनाव झूठे वादों पर जीता गया, दूसरा बालाकोट हवाई हमलों में सेना के पराक्रम का इस्तेमाल करके और तीसरा ‘वोट चोरी’ करके जीता गया.’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत और नगर निकाय चुनाव की तैयारी करने को कहा और कहा कि सरकार को उनकी औकात दिखा दें. डोटासरा ने चेतावनी दी कि किसानों की बरबादी का मुआवजा सही तरीके से नहीं दिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन को जवाब देने पर मजबूर कर देंगे.

रैली में नारों से गूंजा कोटा

इस जन आक्रोश रैली में बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. डोटासरा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल भी एक खुली जीप में सवार होकर रैली का नेतृत्व कर रहे थे. रैली का आयोजन कोटा शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया था.

बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति

डोटासरा ने कहा, ‘‘जैसे तुम हो वैसे ही हम हैं, हमें भी जनता ने चुनकर भेजा है, हम तुम्हारी नाक में नकेल डालकर जनता के काम कराएंगे.’’ उन्होंने आगे कहा कि कोटा से शुरुआत करके पूरे प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनावों में कांग्रेस सरकार की मजबूती दिखानी होगी. रैली में पार्टी ने साफ संकेत दिया कि 2025 के चुनाव से पहले बीजेपी को हर मोर्चे पर घेरने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget