एक्सप्लोरर

Kota: पढ़ाई के बोझ के बीच मिला कॉमेडियन शैलेश लोढ़ा के हंसी का डोज, स्टूडेंट्स को मिली खास नसीहत

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का बोझ रहता है और उनके तनाव को दूर करने के लिए उनके बीच एक खास शख्स मौजूद था.

Kota News: कोटा (Kota) में लगातार बढ़ रहे सुसाइड (Suicide) को कम करने और विद्यार्थियों के तनाव से दूर रखने के लिए लगातार मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी स्थित सद्गुण सभागार में विख्यात कवि और हास्य अभिनेता शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने कोटा कोचिंग के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. यहां शैलेश ने विद्यार्थियों को जीवन का महत्व बताया तो विद्यार्थियों ने भी खुलकर उनके साथ मन की बात साझा की.

शैलेष लोढा ने कहा कि अपनी तुलना कभी किसी से मत कीजिए. किसी बच्चे के मार्क्स ज्यादा आ रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो बुद्धिमान हैं. आप जो भी हैं, अपने आप में परफेक्ट हैं. मैराथन दौड़ में सिर्फ वहीं विजेता नहीं होता, जिसने दौड़ जीती है. बल्कि वह भी विजेता है, जिसने दौड़ पूरी नहीं की. वह भी विजेता है, जो क्वालिफाई नहीं हुआ था लेकिन इस बार क्वालिफाई हो चुका है. वो भी जीतता है जिसने पिछली बार से कम समय में दौड़ पूरी कर ली. यदि सिलेक्शन नहीं होता है तो यकीन मानिए, ऊपर वाले ने आपके लिए कुछ और अच्छा सोच रखा है. उन्होंने कहा कि जीवन में रिजेक्शन से नहीं घबराना है. रिजेक्शन का सामना करें.

कोटा पर गर्व होता है- शैलेश
शैलेश ने कहा कि आज हम पूरे देश-दुनिया में जाते हैं. कोटा का नाम सुनते हैं तो गर्व होता है. शिक्षा की काशी कोटा को लोग पहचानते हैं. कोटा ने इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है. बच्चों का ड्रीम डेस्टिनेशन है और एक ऐसा शहर है जहां पढ़ाई के लिए देश में सबसे अच्छा माहौल है.
 
 हताशा भरे क्षणों से कुछ सीखने का प्रयास करें- शैलेश
शैलेष ने कहा कि जीवन में निराशा नाम की कोई चीज नहीं होती. निराशा हम इसलिए महसूस करते हैं कि हमें जीवन का कोई अर्थ नजर नहीं आता लेकिन, जब हम अपनी रूचि की चीजों को देखते हैं तो हमें नया अर्थ नजर आने लगता है. जिंदगी हमेशा जीना सिखाती है. निराशा के क्षणों को कभी जीवन में हावी नहीं होने दें. बल्कि जीवन के हताशा भरे क्षणों से कुछ सीखने का प्रयास करें. खुद को बेहतर बनाने की कोशिश ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: चुनाव से पहले साथ-साथ नजर आए CM अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget