एक्सप्लोरर

Kota College Admission: 11 सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए उमड़ी भीड़, सीट के मुकाबले दोगुना आवेदन

Kota News: कोटा के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. ग्रामीण अंचल के छात्रों की पहली पसंद इटावा कॉलेज है. इटावा कॉलेज की 200 सीटों पर 700 से ज्यादा आवेदन किये गये हैं.  

Rajasthan News: कोटा के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की होड़ मची हुई है. दूर दराज से स्टूडेंट एडमिशन के लिए पहुंच रहे हैं. एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ने से छात्रों को बड़ी राहत मिली है. 11 सरकारी कॉलेजों की कुल सीटों के मुकाबले अब तक दो गुना से अधिक आवेदन आ चुके हैं.

तिथि तक आवेदन की संख्या में दो गुना इजाफा होने की संभावना है. छात्रों ने सबसे ज्यादा आर्ट्स और साइंस संकाय के लिए आवेदन किया है. दूसरी ओर कॉमर्स और संस्कृत के लिए सबसे कम आवेदन आए हैं.

11 कॉलेजों में अब तक करीब 15 हजार आवेदन आ चुके हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से आवेदन की संख्या बढ़ेगी. आवेदन की संख्या बढ़ने से एडमिशन के अवसर घटेंगे. एडमिशन के लिए कट ऑफ का लेवल हाई रहेगा.

9 हजार सीटों के मुकाबले 15 हजार आवेदन
कुल 9 हजार 296 सीटों पर शनिवार तक 14 हजार 758 आवेदन आ चुके हैं. 10 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है. ऐसे में आवेदन की संख्या में तीन गुना इजाफा होने से कट ऑफ ऊंचा रहने की संभावना है. 15 जुलाई को कट ऑफ की पहली सूची जारी होगी. 

शहर और ग्रामीण इलाकों में कुल 7 राजकीय कला कॉलेज हैं. कला कॉलेज की कुल 5500 सीटों के मुकाबले अब तक दो गुना से भी अधिक 11 हजार 335 आवेदन आ चुके हैं. सबसे ज्यादा छात्रों ने गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज कोटा के लिए आवेदन किया है. प्रथम वर्ष की कुल 2800 सीटों पर 5515 से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं. दूसरे नंबर पर जेडीबी आर्ट्स है. 1800 सीटों के लिए 3 हजार 792 आवेदन आ चुके हैं. ग्रामीण अंचल के छात्रों की पहली पसंद इटावा कॉलेज है. इटावा कॉलेज की 200 सीटों पर अभी तक 700 से ज्यादा आवेदन किये गये हैं.  

कॉमर्स और संस्कृत छात्रों की नहीं पहली पसंद
कॉमर्स के तीन कॉलेज में कुल 2300 सीटों पर अब तक 1116 ही आवेदन आए हैं. राजकीय वाणिज्य कॉलेज कोटा में 1400 सीटों पर 791, गर्ल्स वाणिज्य में 800 सीटों पर 287 और सबसे कम रामगंजमंडी कॉलेज में 100 सीटों पर मात्र 38 ही आवेदन आए हैं.

आयुक्तालय चार बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा चुका है. अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद कॉमर्स में छात्रों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. कॉमर्स की तरह संस्कृत में भी छात्रों का रुझान घट रहा है. संभाग के सबसे बड़े संस्कृत कॉलेज में प्रथम वर्ष की मात्र 80 सीटें हैं. अब तक मात्र 53 ही आवेदन आए हैं. हालांकि, शिक्षकों का कहना है कि संभाग में तीन नए कॉलेज खुल गये हैं. इसलिए छात्र नजदीक कॉलेज को एडमिशन के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं. 

छात्र नेताओं ने की कॉलेजों में सीटे बढाने की मांग 
छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेजों में सीटों की संख्या सीमित है. सीट के अनुपात से तीन गुना ज्यादा आवेदन आ रहे हैं. ऐसे में कट ऑफ का ग्राफ बढ़ेगा और कई छात्र रेगुलर एडमिशन से वंचित हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं. इसलिए सरकार को सभी संकाय में सेशन बढ़ाने चाहिए.

राजस्थान में बजट से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget